हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकास खंड नारायणबगड़ के अंतर्गत नारायणबगड़-बेडुला-कौब मोटर सड़क पर दोनों ओर उगी झाड़ियों को कटवाने की मांग को लेकर बेडुला की ग्राम प्रधान ने लोक निर्माण विभाग थराली के सहायक अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा हैं।
बेडुला की ग्राम प्रधान उर्मिला देवी कंडारी ने लोनिवि थराली के सहायक अभियंता बबिता से भेट कर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें नारायणबगड़-बेडुला-कौब मोटर सड़क के दोनों ओर भारी तादाद में झाड़ियों के उगने के कारण सामान्य यातायात संचालन में भारी दिक्कतों के होने एवं घनी झाड़ियों के कारण जंगली जानवरों का खतरा होने का जिक्र करते हुए तत्काल झाड़ियों को कटवाने की मांग की गई हैं। लोनिवि थराली की सहायक अभियंता बबिता ने ग्राम प्रधान को आश्वस्त दिया कि मौसम साफ होते ही तत्काल सड़क पर उगी झाड़ियों को कटवा कर सड़क को साफ किया जाएगा।











