हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
आखिरकार प्राणमती पर बनने वाले बैलीब्रिज तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिससे थराली गांव,सूना, सुनाऊं तल्ला,पैनगढ़,पैठाणी के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं
दरसअल थराली-सूना मोटर सड़क पर प्राणमती नदी पर बना पक्का मोटर पुल 2013 की आपदा में बह गया था, उसके बाद लोक निर्माण विभाग के द्वारा 2023 में इस स्थान पर बैलीब्रज का निर्माण किया था 2024 की आपदा में में वह बैलीब्रज भी बह गया था। 2024 में ही लोनिवि थराली के द्वारा पुनः इस स्थान पर बैवीब्रज का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया किन्तु निर्माण के दौरान ही बैलीब्रीज भारी बरसात की भेट चढ़ गया और इस स्थान पर नदी के तेज बहाव के कारण नदी की स्पान काफी अधिक बढ़ गया, इसके बाद लोनिवि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों पुराने स्थान के बजाय नदी के ऊपरी हिस्से में देवकुना नामक स्थान पर बैलीब्रज के निर्माण का निर्णय लिया, किन्तु देवकुना के ग्रामीणों ने अपनी नाप भूमि को एप्रोच रोड के लिए देने से इनकार कर दिया, लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं लोक निर्माण विभाग थराली के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को मनाने के प्रयास के बावजूद भी ग्रामीण भूमि देने के लिए तैयार नही हुएं जिस कारण पिछले 5-6 माह से निर्माण कार्य ठप पड़ा रहा, मामले में लगातार गति रोध बने रहने के बाद क्षेत्रीय जनता की मांग पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने मामले में हस्तक्षेप किया और ग्रामीणों को अपनी भूमि सड़क निर्माण के लिए देने के लिए वार्ता की तों अंत में ग्रामीण विधायक की बातों को मान गयें और अपनी नाप भूमि को सड़क निर्माण के लिए देने को तैयार हो गऐ, इसके बाद बीते शनिवार को बकायदा थराली विधायक ने एप्रोच सड़क का भूमि पूजन किया। निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया,लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि शनिवार से ही बैलुब्रिज तक जेसीबी मशीन की मदद से पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया और सोमवार देर सांय तक बैलिब्रिज तक स्टेज वन के तहत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है,45 मीटर लंबे बैलीब्रिज के तहत नदी के दोनों साइड 700 मीटर एप्रोच सड़क का निर्माण किया जाना था। नदी की इस ओर बैलीब्रेज साइड देवकुना तक 250 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।अब जल्द ही बैलीब्रिज को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा,ईई मनीष डोगरा ने बताया कि बैलीब्रज के सभी पार्ट साइड पर पहुंच गए हैं।











