डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय पीजी कॉलेज, डोईवाला के गृह विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में राखी, बैग मेकिंग, निबंध, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राखी प्रतियोगिता में नितेश ने प्रथम, किरन ने द्वितीय तथा साहिबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, खुशी द्वितीय और मनीषा बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, बैग मेकिंग प्रतियोगिता में नितेश प्रथम, जोया द्वितीय तथा रीना व हरप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में कोमल और अंजू ने प्रथम, ज्योति, दीपिका और नितेश ने द्वितीय तथा किरन और ऋतु ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ अंजलि वर्मा, डॉ पूनम पांडे, डॉ पार्वती, डॉ इंदिरा जुगरान और डॉ रेखा नौटियाल ने निभाई। प्राचार्य डॉ डीपी भट्ट की अध्यक्षता एवं गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. पुष्पा कुमारी शाह के निर्देशन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. प्रभा बिष्ट वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं। मौके पर डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ शशिबाला उनियाल, डॉ राखी पंचोला, डॉ कामना लोहनी, मनोज भूषण सविता आदि मौजूद *राखी प्रतियोगिता में नितेश ने मारी बाजी, स्लोगन प्रतियोगिता में कोमल प्रथम* डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय पीजी कॉलेज, डोईवाला के गृह विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में राखी, बैग मेकिंग, निबंध, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राखी प्रतियोगिता में नितेश ने प्रथम, किरन ने द्वितीय तथा साहिबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, खुशी द्वितीय और मनीषा बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, बैग मेकिंग प्रतियोगिता में नितेश प्रथम, जोया द्वितीय तथा रीना व हरप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में कोमल और अंजू ने प्रथम, ज्योति, दीपिका और नितेश ने द्वितीय तथा किरन और ऋतु ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ अंजलि वर्मा, डॉ पूनम पांडे, डॉ पार्वती, डॉ इंदिरा जुगरान और डॉ रेखा नौटियाल ने निभाई। प्राचार्य डॉ डीपी भट्ट की अध्यक्षता एवं गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. पुष्पा कुमारी शाह के निर्देशन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. प्रभा बिष्ट वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं। मौके पर डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ शशिबाला उनियाल, डॉ राखी पंचोला, डॉ कामना लोहनी, मनोज भूषण सविता आदि मौजूद रहे।।











