हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली ।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी-थराली में छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गयें हैं, शनिवार को नाम वापसी एवं नामांकन पत्रों की जाँच तथा वैध प्रत्याशियों की सूची का कालेज प्रशासन ने प्रकाशन कर दिया है।
छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. ललित जोशी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 10 नामांकन दाखिल हुए थे। नाम वापसी के तहत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहित सिंह गड़िया ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि अध्यक्ष पद की उम्मीदवार भावना को निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा पूरी न करने के कारण नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया हैं। अध्यक्ष पद पर एक का नामांकन पत्र वापस होने एवं एक उम्मीद का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद अंतिम बचें अध्यक्ष पद की उम्मीदवार कल्पना निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर मोहित सिंह, सह सचिव पद पर अंजलि तथा कोषाध्यक्ष पद पर साक्षी गड़िया के अकेले चुनाव मैदान में रहने के कारण वें भी निर्विरोध निर्वाचित हो गयें हैं । वहीं, सचिव पद के लिए प्रमिला और तनुजा के बीच तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दर्शन कुमार और कृष्णा के बीच सीधा मुकाबला होना तय माना जा रहा हैं।चार महत्वपूर्ण पदों पर उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन हो जाने पर डिग्री कालेज तलवाड़ी में छात्र संघ के चुनावों की गहमागहमी काफी हद तक कम हो गई हैं, हालांकि सचिव एवं विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में होने के कारण कालेज में कुछ चुनावी हलचल जरूर बनी हुई हैं।










