डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। जौलीग्रांट एयरपोर्ट मार्ग पर बाइक सवार एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने घायल जोगिंदर निवासी नौका विहार, देहरादून को प्राथमिक उपचार दिया। घायल की स्थिति को देखते हुए आवश्यक प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। टीम की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।











