• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को समर्पित ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारम्भ

04/07/26
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
14
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

चमोली।

सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को समर्पित ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारम्भ शनिवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने देखा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, पशुपालन, सहकारिता, सेवायोजन सहित 30 से अधिक विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक थराली श्री भूपाल राम टम्टा ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत छह महिलाओं—श्रीमती प्रियंका पत्नी श्री आशीष, श्रीमती प्रेमा मेहता पत्नी श्री गंगाराम चौहान, श्रीमती रेखता देवी पत्नी श्री आशीष सिंह, श्रीमती ममता देवी पत्नी श्री संदीप मलगाई, श्रीमती अनामिका पत्नी श्री अभिषेक तथा श्रीमती डॉली रावत पत्नी श्री यशपाल रावत को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री राजेश, श्री राजेन्द्र सिंह, श्रीमती गीता देवी एवं श्रीमती सुनीता सिंह को दुग्धारू पशुओं के लिए पोषक आहार (फीड सप्लीमेंट) वितरित किया गया।

कृषि विभाग द्वारा चयनित दस कृषकों को कृषि मिनी किट प्रदान की गई, जिसमें पावर वीडर एवं ब्रश कटर उपलब्ध कराए गए। लाभार्थियों में श्रीमती हेमलता देवी पत्नी श्री हरीश सिंह, श्रीमती बबिता देवी पत्नी श्री चन्दन सिंह, श्रीमती भावना देवी पत्नी श्री दशरथ सिंह, श्रीमती दीपा पत्नी श्री विक्रम सिंह, श्रीमती सरस्वती पत्नी श्री मोहन सिंह, श्रीमती पुष्पावती पत्नी श्री हरीश सिंह, श्रीमती सुनीता देवी पत्नी श्री दर्शन सिंह, श्रीमती बसंती देवी पत्नी श्री पुष्कर सिंह, श्रीमती आशा देवी पत्नी श्री कुंवर सिंह तथा श्रीमती सरोजनी देवी पत्नी श्री सुरेश सिंह शामिल रहीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर तथा अन्य जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ सुलभ हो सके।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री हरक सिंह, रामचंद्र गौड़, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलबीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख बिनीता देवी, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, नगर पंचायत नंदप्रयाग अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला, नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के सभासद दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट, संजय कुमार, गजेंद्र रावत, विक्रम सिंह बर्त्वाल, नवल भट्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

Share6SendTweet4
Previous Post

विश्व बंधुत्व के विचार और संदेश की मिसाल थे स्वामी विवेकानंद

Next Post

डोईवाला : करतार नेगी को फिर मिली कांग्रेस नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Related Posts

उत्तराखंड

चंपावत के राहुल नरियाल ने अपने नवाचार तकनीकी और मेहनत से बनाया

October 10, 2026
5
उत्तराखंड

कैंची धाम में खतरे की घंटी जाम नहीं ये है सबसे बड़ी आफत

October 10, 2026
3
उत्तराखंड

विलुप्ति की कगार पर हिमालयन जटामांसी

October 10, 2026
2
उत्तराखंड

डोईवाला: स्वच्छता और बेहतर यात्री सेवाओं के संकल्प के साथ यात्री सेवा अभियान संपन्न

October 10, 2026
4
उत्तराखंड

विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अहम’

October 10, 2026
16
उत्तराखंड

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

October 10, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37459 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

चंपावत के राहुल नरियाल ने अपने नवाचार तकनीकी और मेहनत से बनाया

October 10, 2026

कैंची धाम में खतरे की घंटी जाम नहीं ये है सबसे बड़ी आफत

October 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.