डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। मारखम ग्रांट के खैरी गांव में हरियाली तीज के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने संगीत, पंजाबी नृत्य, गढ़वाली नृत्य, सामूहिक नृत्य और म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में मिसेज तीज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सिमरन कौर ने मिसेज तीज का खिताब जीता। उन्हें मिसेज तीज के ताज से नवाजा गया। वहीं, मनप्रीत कौर फर्स्ट रनर-अप, निशा सैनी सेकंड रनर-अप और ऋतु थापा थर्ड रनर-अप रहीं। मुख्य अतिथि नगीना रानी ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार हमारी संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है। महिलाओं को अपनी परंपराओं से जुड़कर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की आयोजक एवं उपप्रधान सिमरन कौर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करना और अपनी संस्कृति को जीवित रखना है। तीज के अवसर पर महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर आरती सैनी, जसप्रीत सैनी, गुरकीरत कौर आदि मौजूद रहीं।











