डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। एक मदद ब्लड ग्रुप समिति एवं एड्डी फिटनेस क्लब 4.0 की ओर से मिस्सरवाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। जिसको परिवर्तन चेरिटेबल ब्लड सेंटर ऋषिकेश भिजवाया गया है। शिविर का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं भाजपा नेता विक्रम सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समिति अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। शिविर में क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आसिफ हसन, शादाब हसन, शिखर वर्मा, अक्षय रावल, चिराग यादव, रिया यादव आदि थे।











