डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला स्थित हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्यों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर आचार्यों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर विशेष जोर दिया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आचार्य समाज निर्माण की नींव होते हैं और विद्यार्थियों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आचार्यों से आह्वान किया कि विद्यार्थियों को प्रेरित कर अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी कराएं, जिससे विद्यालय का नाम और अधिक गौरवान्वित हो। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश गुप्ता, आचार्य संजीव पांडे, नरेश बलोदी, विजयलक्ष्मी नौटियाल, संगीता राणा, रितुपाल, संगीता पाल, किरण कुकरेजा, हिमांशु बिष्ट, महेश नेगी, अर्पित नेगी, ममता पाड़ा, कोमल राजपूत आदि उपस्थित रहे।












