हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। जिला समाज कल्याण विभाग एवं राजस्थान के जयपुर की फुट संस्था के द्वारा चमोली जिले में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा,इस शिविर में दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग दिए जाएंगे।
विकासखंड देवाल के सहायक समाज कल्याण विभाग राजेंद्र सिंह बिमोली ने बताया कि राजस्थान के जयपुर की फुट संस्था के सहयोग से चमोली समाज कल्याण विभाग के द्वारा 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक विशेष दिव्यांग शिविर लगाया जा रहा है,इस शिविर के लिए दिव्यांग जनों अथवा उसके परिजनों को शिविर से पूर्व जारी क्यूआर कोर्ड अथवा लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही दिव्यांग जनों को आवश्यक के अनुरूप कृत्रिम अंग अथवा अन्य उपकरण निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।श्री बिमोली ने बताया कि क्यूआर कोर्ड अथवा लिंक विकासखंड कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने दिव्यांग जनों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की हैं।













