हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह उत्साह पूर्वक मनाया
गया।इस मौके पर कालेज में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गुरुवार को कालेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले प्रार्चाय सहित प्राध्यापको एवं छात्र-छात्राओं ने पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संयोजक डॉ ललित जोशी ने भारत रत्न पंत के जीवन एवं उनकी राष्ट्रीय आंदोलन में भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि पुरोहित, द्वितीय स्थान अनमोल जोशी व तृतीय स्थान रेणुका ने हासिल किया। जिलाधिकारी चमोली के द्वारा महाविद्यालय तलवाड़ी के इन विजेताओं को समग्र रूप से 19 सौ रूपयों की राशि के पुरस्कार की घोषणा की गई है।इस अवसर पर एनईपी संबंधी हालिया बदलाव विशेषकर पांचवें सेमेस्टर के बाद विषय चयन संबंधी नियमों, समर्थ पोर्टल और छात्रवृत्ति योजना पर डॉ नीतू पांडे एवं मनोज कुमार द्वारा जानकारी दी गई। इसके बाद प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर उद्यमिता विनोद नेगी ने एक दिवसीय उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत व्याख्यान दिया गया। उन्होंने विधार्थियों से उद्यमिता अपनाकर स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारने की अपील की।इस अवसर पर डॉ स्मिता तिवारी, डॉ पुष्पा रानी, अनुज कुमार,सुधा राना, रजनी नेगी, डॉ जमशेद अंसारी, डॉ सुनील कुमार आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।











