हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तरवाड़ी -थराली में शुक्रवार से द्विदिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज होगा।इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
कालेज के प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।संबंध में छात्र संघ एवं पीटीए को सूचना दी जा चुकी हैं। आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारीयां पूरी कर ली गई हैं, प्रार्चाय ने छात्र- छात्राएं से अपनी योगितानुसार खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। बताया कि शुक्रवार को आउटडोर एवं शनिवार को इनडोर प्रतियोगिताएं आयोजित किया जाएगा। खेल प्रभारी डॉ.रजनीश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ऋषिकेश में आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पूरी ताकत से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की हैं।














