हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
इस प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तलवाड़ी स्टेट की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर तलवाड़ी स्टेट, थाला, गुड़म स्टेट, झुंक्याणी स्टेट , तलवाड़ी खालसा, हरतोली की महिला मंगल दलों के साथ ही क्षेत्र के स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किए।
शुक्रवार के तलवाड़ी मे आयोजित स्थापना दिवस का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि थराली के ब्लाक प्रमुख प्रवीण पुरोहित, खंड विकास अधिकारी नितिन धानिया व ग्राम प्रधान तलवाड़ी दीपा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया,इस मौके पर प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कि विकास खंड की अन्य ग्राम पंचायतों को भी स्थापना दिवस मनाने चाहिए, जिससे अगली पीढ़ी को अपने गांव का इतिहास, संस्कृति, बोली भाषा, खान-पान का मालूम चल सकें। इस मौके पर प्रमुख ने क्षेत्र की महिला मंगल दलों को 40-40 हजार रुपए देने के साथ ही , ग्राम पंचायत तलवाड़ी स्टेट में विकास कार्यों के लिए डेढ़ लाख की घोषणा की, गांव की ग्राम प्रधान दीपा फर्स्वाण ने बताया को गांव को 50 वर्ष पूरे होने कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिस तरह से महिला मंगल दलों, स्कूल, कालेज के छात्र, छात्राएं भाग लें रही है , उसे वें कार्यक्रम से संतुष्ट हैं। कार्य क्रम मे हमारी लोक संस्कृति, परंपराएं, वेशभूषा की छलक देखने को मिल रही हैं।
इस मौके पर थराली के कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान , क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सिंह रौथाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष सोनी बोरा, शकुंतला देवी,विवेक रावत, पूर्व प्रधान दीपा देवी, गोपाल सिंह फर्स्वाण, हरीश रावत,आलम सिंह फर्स्वाण,आनंद सिंह बिष्ट, ईश्वर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील पुरोहित, सुनील चमोला,मुन्नी देवी, दीपा देवी, कमला देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में लोगों को सफल बनाने में सहयोग कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह रावत ने किया।











