हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संगाम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तरवाड़ी -थराली के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के निर्देश पर देवाल के पूर्णा गांव में वृहद स्तर पर विक्षा रोपण किया
गया। इसके अलावा पिंडर घाटी के अन्य हिस्सों में भी सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तलवाड़ी कालेज में कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ० प्रतिभा आर्या ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को मानवीय जीवन एवं विकास के प्रथम मानक के रूप में अपनाते हुए आसपास के जैविक संसाधनों, जीव-जंतुओं तथा नदी नालों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कालेज के कर्मि हुकुम सिंह रावत को पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स एवं एनएसएस के स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक लेते हुए कालेज परिसर में पौधरोपण किया।इस मौके पर कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ.ललित जोशी, डॉ. नीतू पांडे, डॉ. शंकर राम, डॉ.पुष्पा रानी, डॉ .सुधाराणा, डॉ.रजनी नेगी, डॉ .मोहित उप्रेती, डॉ०.सुनील कुमार, कुशलानंद सती, महीपाल सिंह, थान सिंह, धीरेन्द्र नेगी, दीपा देवी,नीतिश कुमार, मनोज देवराड़ी,गुड्डू सिंह सहित अन्य ने प्रातिभाग किया।
—–
उधर देवाल में इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पीएलवी मनोज कुमार, सुरेंद्र परिहार ने पूर्णा गांव के पास वन विभाग के कैंपस में गोष्ठी की जिसमें थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, देवाल प्रमुख तेजपाल रावत, पूर्वी रेंज देवाल रेंजर मनोज देवराड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा सहित तमाम अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।











