हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर तहसील मुख्यालय थराली में हर घर तिरंगा -हर दिल तिरंगा रैली निकाली गई।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाए।
हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा मंडल ईकाई थराली के द्वारा नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर हाथों में तिरंगा लिए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों के अलावा स्कूली छात्र, छात्राओं पूरे उत्साह और जोश के साथ यात्रा में भाग लिया। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारें लगाएं। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पूर्व भारत माता के चित्र माल्यार्पण करते हुए फूल बरसाए।इस मौके पर राष्ट्रगान भी गाया गया।
लगातार बारिश के बावजूद भी रैली में भाग लेने वाले लोगों में उत्साह की कोई कमी नही थी। रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना जागृत करना हैं। उन्होंने युवाओं से देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, देवी जोशी, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, मोहन बहुगुणा, कृष्णपाल गुसाईं, उमेश पुरोहित, सुरेंद्र सिंह रावत, प्रकाश चंदोला, भगवती पांडे, मंडल मंत्री सुनीता बिष्ट,प्रेमा खंपा सहित तमाम अन्य लोगों ने विचार प्रकट किए।









