हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
लगता हैं कि राज्य सरकार आसन्नय श्री नंदादेवी राजजात यात्रा को किसी भी तरह से गंभीर से लेने को तैयार नही है तभी तो निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग थराली से सरकार के द्वारा एक साथ 3 अभियंताओं एवं 3 मिनिस्ट्रियल कर्मियों का हस्तांतरण कर दिया गया हैं, किंतु यहां पर एक भी अभियंता व मिनिस्ट्रियल कर्मियों को नही भेजा गया हैं, जिससे इस डीविजन के कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ना तैय माना जा रहा है।
दरसअल मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग देहरादून के द्वारा 30 मई को अभियंताओं एवं मिनिस्ट्रियल कर्मियों के स्थानांतरण सूची जारी की गई हैं। जारी सूची के अनुसार थराली से 1 सहायक अभियंता,1 अपर सहायक अभियंता यांत्रिक व कनिष्ठ अभियंता प्रविधिक के अलावा 1 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अलावा 2 कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण कर दिया गया हैं, जबकि इस डीविजन में एक भी अभियंता व मिनिस्ट्रियल कर्मियों को नही भेजा गया हैं। जिससे साफ जाहिर हैं कि सरकार को दुरस्थ क्षेत्र थराली से कोई भी लेना-देना नही रह गया हैं। जबकि श्री नंदादेवी राजजात यात्रा का सर्वाधिक भार इसी डीविजन के उपर हैं। यहां पर वर्तमान श्री नंदादेवी राजजात के तहत 47 करोड़ रूपयों से अधिक का कार्य किया जा रहा हैं, राजजात के तहत श्री नंदादेवी राजजात मार्ग थराली -देवाल-मंदोली-वांण सड़क 52.200 किलोमीटर व राजमार्ग ग्वालदम-नंदकेशरी 15 किलोमीटर पर कार्य गति मान हैं। सूत्रों के अनुसार इस डीविजन के पास विश्व बैंक सहायतित करोड़ों के 4 पुलों के निर्माण के अलावा दो जिला योजना,51 ग्रामीण सड़कों,एक जीप रोड़,6 पैदल सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी के अलावा करीब 90 झूला, मोटर व पुलियों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी हैं,सूत्र बताते हैं कि कई नई सड़कों के नवनिर्माण की स्वीकृतियां भी मिलनी हैं इसके साथ ही कई मोटर सड़कों के प्रस्ताव शासन, नोडल, डीविजन स्तर पर लंबित पड़े हुए हैं। वर्तमान में इस डीविजन के ऊपर आपदा के कार्यों के साथ ही राज्य योजना, जिला योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों का भी दबाव हैं, ऐसे में एक साथ 3 अभियंताओं व 3 मिनिस्ट्रियल कर्मियों का स्थानांतरण कर दिए जाने से निश्चित ही डीविजन के कार्यों की गति में रूकावटें आऐगी।जिस का खामियाजा इस क्षेत्र के नागरिकों को भुगतना पड़ेगा।
——–
थराली सहित राज्य के पर्वतीय जिलों में कभी भी आपदा आ सकती हैं ऐसे में लोनिवि जैसे महत्वपूर्ण विभाग में सहायक अभियंता,अवर अभियंताओं एवं अन्य संपूर्ण स्टाफ का होना बेहद जरूरी है, थराली डीविजन से एक साथ 3 अभियंताओं व 3 मिनिस्ट्रियल कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया जाना एवं एक भी अभियंता व मिनिस्ट्रियल कर्मियों को यहां नही भेजना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण हैं, ऐसे समय में जबकि करोड़ों की लागत से नंदाराज जात के कार्य गति शील हैं और पिछले वर्ष की आपदा में थराली में बड़े स्तर पर सड़कों को नुकसान हुआ हैं। स्थानांतरण कर दिया जाना थराली क्षेत्र की खुली उपेक्षा हैं,इस संबंध में आवाज उठाई जाएगी।
डॉ.जीत राम
पूर्व एमएलए थराली












