हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। सोमवार को कुराड़ गांव की गर्भवती महिला की एम्बुलेंस में हुई मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच किए जाने,लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगो के साथ सीएचसी थराली में प्रर्दशन किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
बीते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से कर्णप्रयाग रेफर हुई कुराड़ गांव निवासी गर्भवती महिला सरिता देवी ने 108 एम्बुलेंस में ही रास्ते मे दम तोड़ दिया था,घटना के बाद महिला के परिजनों ने सीएचसी के चिकित्सा स्टाफ पर आरोप लगाया था कि परिजनों के कहने के बाद भी गर्भवती महिला को समय रहते रेफर नहीं किया गया और जब हालात बिगड़ने लगी तब अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिला को रेफर किया। किंतु 108 में ही जच्चा-बच्चा की नारायणबगड़ के पास दर्दनाक मौत हों गई,
गर्भवती महिला की मौत के मामले में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ जीतराम, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया,कांग्रेस नेताओं ने इस प्रकरण की जांच और लापरवाह चिकित्सा स्टाफ पर कार्यवाही की मांग करते हुए अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की और तब तक धरना जारी रखने का ऐलान किया जब तक उनकी तीन सूत्रीय मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं।इस मौके पर थराली कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विनोद रावत, जिला महामंत्री संदीप कुमार पटवाल, अध्यक्ष अब्बल सिंह गुसाईं, महेश उनियाल, मनोज चंदोला, नरेंद्र सिंह,हीरा चिनवान, ओमप्रकाश सोनियाल, गजेंद्र रावत आदि बैठे। इस मौके पर आंदोलनकारियो ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य जिला चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन भेजा।











