
देहरादून, 10, फरवरी, 2026. इन्डियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) ने कक्षा 7-9 में पढ़ रहे विद्यालयी छात्रों के लिए “ट्री ऑफ लाइफ” नाम से एक अखिल भारतीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देहरादून के रेंजर्स ग्राउण्ड भवन में यह प्रतियोगिता इंटैक, नई दिल्ली के हेरिटेज एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन सर्विस (एचईसीएस) डिवीजन के तत्वावधान में दून पुस्तकालय शोध केन् केन्द्र के सहयोग से आयोजित की गई थी। सुश्री अंजलि भरतरी के मुताबिक इसमें से 100 विजेता और 10 राष्ट्रीय विजेता होंगे। 10 राष्ट्रीय विजेताओं को भारत में एक शैक्षिक यात्रा पर जाने का अवसर दिया जायेगा। क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विजेताओं को पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
आज की इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को पारिस्थितिकी के बारे में संवेदनशील बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आज के इस पोस्टर प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंटाउन, आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, ब्राइटलैंड्स स्कूल, ब्रुकलिन स्कूल, स्कॉलर्स होम, हिम ज्योति अकेडमी, ओएसिस स्कूल और वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने प्रतिभाग किया, यह जानकारी इंटैक देहरादून की संयोजक भारती जैन ने दी।
प्रतियोगिता के दौरान डॉ. बिस्वास द्वारा एक ट्री वॉक और वार्ता भी आयोजित की गई। इको-संस्कृति एक सामाजिक उद्यम है जो पारिस्थितिकी और संस्कृति के चौराहे पर काम कर रहा है, जिसकी गतिविधियाँ वन्य और जैव विविधता संरक्षण पर केंद्रित हैं। इंटैक संस्था ने छात्रों को पारिस्थितिकी के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए नेचर वाक के लिए उनके साथ भागीदारी की है, यह जानकारी इंटैक, उत्तराखंड की सह-संयोजक अंजलि भरतरी ने दी। डॉ. बिस्वास एक प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक हैं जिनके पास अनुसंधान और शिक्षा क्षेत्र में 50 वर्षों से अधिक सालों का विशद अनुभव है।
यह आयोजन दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के बाल प्रखंड का भरपूर .सहयोग रहा. इसमें बाल प्रखण्ड समन्वयक मेघा भी मौजूद रहीं। पोस्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने रेंजर्स कॉलेज के परिसर में पेड़ों को चित्रित करने का आनंद लिया, जहां से देश में वनस्पति विज्ञान की शुरुआत हुई थी।
इस दौरान दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के पुस्तकालयाध्यक्ष, डॉ.डी. के. पाण्डे, कार्यक्रम अधिकारी, चन्द्रशेखर तिवारी, संग्रहालय प्रभारी डॉ. लालता प्रसाद, आदि सहित प्रतिभागी स्कूलों की शिक्षिकाओं साहित कई लोग उपस्थित रहे।












