हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में शनिवार को आउटडोर खेलों के साथ ही प्रतियोगिता का समापन हों गया हैं।
शुक्रवार को शुरू हुए प्रतियोगीता के पहले दिन आपन ग्राउंड खेलकूद आयोजित किया गया। दूसरे दिन इनडोर गेम्स के तहत आयोजित कैरम प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से आदित्य भंडारी,अभिषेक सिंह व राहुल,छात्रा वर्ग में किरन पिमोली,भावना पुरोहित व अनमोल ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेस छात्र वर्ग में मोहित, गौरव जोशी व अजय कुमार, छात्रा वर्ग में मणिकर्णिका, रेणुका व शिखा जोशी ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस छात्र वर्ग में दर्शन,आदित्य भंडारी प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मौके पर कालेज के प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए अन्य प्रतियोगियों से आने वाले समय में और कड़ी मेहनत करनें को कहा।इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जानें वाले प्रतियोगियों को कड़ी मेहनत,लग्न एवं ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की,
इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी रजनीश कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी,डॉ तनु मित्तल, डॉ स्मिता तिवारी, डॉ अनुराधा बिष्ट, डॉ प्रतिभा आर्या आदि ने विचार व्यक्त किए। खेल प्रतियोगिता में निर्णायक एवं खेल वालंटियर की भूमिका डॉ पुष्पा रानी, डॉ खेमकरण, मनोज कुमार, रजनी नेगी, सुधा राना ,अनुज कुमार, डॉ जमशेद अंसारी,डॉ सुनील कुमार,डॉ कमलेश कुमार, हुकम सिंह, नीतीश कुमार, महीपाल सिंह, नरेंद्र फर्त्याल, कुशलानंद सती, थान सिंह, मनोज देवराड़ी दीपा देवी ,गुड्डू सिंह आदि रहें।














