• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उदयन शालिनी फेलोशिप, देहरादून चैप्टर द्वारा युवा नेतृत्व, सामुदायिक सेवा एवं उद्यमिता पर कार्यशाला का आयोजन

28/06/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
13
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

आज दिनांक 28 जून 2026 को उदयन शालिनी फैलोशिप के देहरादून चैप्टर द्वारा द एटलांटिस क्लब, चकराता रोड, देहरादून में कार्यशाला एवं अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “युवा नेतृत्व, सामुदायिक सेवा एवं उद्यमिता” रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य शालिनियों में नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, समाज सेवा की भावना तथा स्वालंबन को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं परिचय सत्र से हुआ। इसके पश्चात अभिभावकों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें डॉ . जी.एस.रावत द्वारा विद्यार्थियों की प्रगति, शिक्षा एवं फेलोशिप की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा के साथ ही एक बेहतर अभिभावक के गुणों पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में पूर्व शालिनी सुश्री मेघा चौहान ने संस्था के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उदयन शालिनी फेलोशिप ने उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास वृद्धि तथा नए अवसरों तक पहुँच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आदिमंतर रूरल एंड ट्राइबल डेवलपमेंट फाउंडेशन के निदेशक श्री तरुण पंत ने युवा नेतृत्व, सामुदायिक सेवा एवं उद्यमिता के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए शालिनियों को स्वावलंबी बनने के गुर बताए। उन्होंने दुरस्थ क्षेत्रों की जनजातियों के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उद्यमिता के द्वारा इन जनजातीय समुदायों ने अपनी आर्थिकी मजबूत की। इसके साथ ही एक्ज़ोलोटेल इंटरप्राइजेज से सुश्री श्रुति कोटियाल तथा सुश्री पूजा रुपैन ने स्टार्ट-अप, इवैंट मैनेजमेंट, जनसंचार आदि विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को इन क्षेत्रों में कैरियर के अवसर एवं आगे बढ़ने के उपायों पर जानकारी दी। आसरा ट्रस्ट से आए श्री रोहित एवं सुश्री सृष्टि नवानी ने ट्रस्ट द्वारा संचालित किए जा रहे कौशल विकास एवं अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंजिनियर नरेन्द्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी शालिनियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों से कहा कि यदि हम सोच बड़ी रखते हुए अपने कार्यों को रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ाएं तो निश्चित रूप से हमें कामयाबी मिलेगी।

कार्यक्रम में चैप्टर संयोजक श्री विमल डबराल ने उदयन शालिनी फैलोशिप की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी तथा कार्यशाला की विषय-वस्तु एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों से प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने सपनों को पूर्ण करने में

कार्यक्रम के आयोजन में उदयन शालिनी फैलोशिप देहरादून चैप्टर के सह-संयोजक श्री जी. एस. रावत, कोर कमेटी सदस्य श्री दीपक अहलावत व श्रीमती ममता अहलावत तथा समन्वयक सुश्री फरहा नाज़ एवं सुश्री दीक्षा धीमान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला में लगभग 250 से अधिक शालिनियों तथा उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यशाला सभी शालिनियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुई।

Share5SendTweet3
Previous Post

देव भूमि परिवार क़ानून बनाकर प्रदेश की जनता पर जबरन लागू करने के विरोध में धरना

Next Post

जोशीमठ: उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकारों ने मिश्रा कमेटी के सुझावों को गंभीरता से नहीं लिया

Related Posts

उत्तराखंड

माँ गंगोत्री की पावन धरती से शुरू हुई सेवा यात्रा भगवान बदरीविशाल की भूमि पर हुई पूर्ण

September 30, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: जतिन की रणनीति से अध्यक्ष पद पर यूएसएफ की ऐतिहासिक जीत

September 30, 2026
103
उत्तराखंड

डोईवाला: फतेहपुर टांडा में बालाजी एसोसिएट स्टोन क्रशर बंद रखने के निर्देश, दोबारा होगी जांच

September 30, 2026
34
उत्तराखंड

20 हजार फीट की ऊंचाई पर चलने वाला पहला हेली रेस्क्यू

September 30, 2026
8
उत्तराखंड

अनाजों में राजा माना जाने वाला मंडुवा

September 30, 2026
7
उत्तराखंड

सरकार के सामने अब सिर्फ सफाई नहीं, कचरा रोकने की चुनौती

September 30, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67749 shares
    Share 27100 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

माँ गंगोत्री की पावन धरती से शुरू हुई सेवा यात्रा भगवान बदरीविशाल की भूमि पर हुई पूर्ण

September 30, 2026

डोईवाला: जतिन की रणनीति से अध्यक्ष पद पर यूएसएफ की ऐतिहासिक जीत

September 30, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.