यूजेवीएन लिमिटेड में 12 लेखाकारों को सहायक लेखाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि लेखा विंग को और अधिक सुदृढ़ करने एवं कार्मिक हित में लिए जा रहे फैसलों की कड़ी में उक्त संबंधित कार्मिकों को लेवल-11 वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत कार्मिकों में श्री मनमोहन, श्रीमती पूजा डबराल, श्री राजेन्द्र सिंह कण्डारी, श्री विकास शर्मा भद्री, श्रीमती सुषमा महर, श्री आशीष उनियाल, श्री मनोज कुमार डालाकोटी, श्री विकास जोशी, श्री सूर्य प्रकाश घिल्डियाल, श्री प्रदीप सिंह, श्री आनंद प्रकाश तथा श्रीमती नेहा जैन शामिल हैं।
श्री अजय कुमार सिंह ने आशा व्यक्त की कि पदोन्नत कार्मिक नए उत्साह एवं नई ऊर्जा से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए निगम की उन्नति में अपना योगदान देंगे।









