• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

यूजेवीएनएल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

15/08/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
13
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल परिसर सहित निगम के विभिन्न विद्युतगृहों एवं कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्यालय में निगम के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात निगम कार्मिकों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।
समारोह में निगम के कार्मिकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। श्री गोविंद नौटियाल, श्रीमती ज्योति कोहली, श्री महकार सिंह, श्रीमती रेखा डंगवाल, सुश्री अर्चना आर्य एवं श्री मनोनीरज शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम के दौरान निगम की खेल गतिविधियों एवं खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी अधिशासी अभियंता श्री राकेश चौहान ने दी। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निगम के खिलाड़ियों को प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह द्वारा सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में श्री विकास भद्री, श्री नरेंद्र कश्यप, श्री राहुल गोयल, श्री प्रियम तिवारी, श्री रिशु कुमार एवं श्री रमन पटेल शामिल रहे।

*स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को किया याद।*

अपने संबोधन में प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों को नमन करते हुए उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आजादी केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उन असंख्य ज्ञात-अज्ञात सेनानियों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने देश के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना किया।
श्री सिंह ने अपने परिवार के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े होने का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके परिवार के सदस्यों ने भी स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी की और अनेक कठिनाइयां झेलीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में

*नई दिशा की ओर बढ़ रहा यूजेवीएनएल*

श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि यूजेवीएनएल से जुड़ना प्रत्येक कार्मिक के लिए गर्व की बात है, क्योंकि निगम देश के विकास की आधारभूत आवश्यकता स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते ऊर्जा परिदृश्य के अनुरूप केवल पारंपरिक जल विद्युत तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों को अपनाते हुए यूजेवीएनएल भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर नई दिशाओं में आगे बढ़ रहा है। निगम द्वारा पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, ग्रीन हाइड्रोजन और भू-तापीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के साथ समन्वय स्थापित कर उत्तराखंड में नाभिकीय ऊर्जा के विकास की संभावनाओं का भी अध्ययन किया जा रहा है।
विकास के साथ सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रबंध निदेशक ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परियोजनाओं के निर्माण तथा विद्युत उत्पादन के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास की गति के साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना और विद्युतगृह में निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं कार्य-प्रणालियों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति को रोका जा सके।

समारोह में निदेशक परिचालन श्री जी.एस. बुदियाल, अधिशासी निदेशक श्री सुधाकर बडोनी, श्री आशीष जैन, श्री संजय पटेल, महाप्रबंधक श्री के.के. जायसवाल, श्री विकास बहुगुणा, श्री भरत भारद्वाज, श्री महकार सिंह, श्री नीरज जैन सहित निगम के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्यालय के अधिशासी अभियंता श्री राकेश चौहान ने किया।

Share5SendTweet3
Previous Post

यूजेवीएन लिमिटेड में 12 लेखाकारों की सहायक लेखाधिकारी पद पर पदोन्नति

Next Post

युवाओं ने साइकिल चलाकर स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

Related Posts

उत्तराखंड

Physical and Analytical Chemistry लेखक: डॉ हरीश चन्द्र अंडोला एवं डॉ रीना पुरोहित प्रकाशक: कुणाल बुक्स नई दिल्ली

October 12, 2026
20
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

ऑनलाइन हाजिरी बनी परेशानी का सबब मेहनताने को भटक रहे श्रमिक

October 12, 2026
8
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आगाज

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थी बिशनी देवी शाह

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये

October 12, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

Physical and Analytical Chemistry लेखक: डॉ हरीश चन्द्र अंडोला एवं डॉ रीना पुरोहित प्रकाशक: कुणाल बुक्स नई दिल्ली

October 12, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

October 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.