हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली ।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत वांण गांव में जिला पर्यटन विभाग चमोली के एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का समापन

हों गया हैं।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि देवाल प्रमुख तेजपाल रावत ने कहा कि सहासिक पर्यटन के बलबूते स्थानीय द्वारा युवक बेहतरीन रोजगार कर सकते हैं, सहासिक पर्यटन के जरिए पलायन को रोका जा सकता हैं।
वांण में पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स के दौरान क्षेत्रीय युवाओं एवं बच्चों को साहसिक गतिविधियों, पर्वतीय जीवन, प्रकृति संरक्षण, अनुशासन एवं टीम भावना से जुड़ते हुए कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को बताया गया कि किस तरह से पर्यटकों को सहासिक पर्यटन की ओर आकर्षित किया जा सकता हैं। प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को आयोजित एक समारोह में पुरस्कृत वितरण के साथ समापन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत ने आयोजित प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं एवं बच्चों को सहासिक पर्यटन के ट्रिप्स उनके आने वाले भविष्य में बेहद लाभदायक होंगे। उन्होंने कहा कि देवाल क्षेत्र में सहासिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, इसके जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता हैं, सरकार उत्साही युवक, युवतियों को स्वरोजगार के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं, आवश्यक केवल कारगर योजना को बतानें की हैं,इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।इस मौके पर वांण की ग्राम प्रधान नंदूली देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा देवी, मंदिर समिति के अध्यक्ष व पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णा बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता हीरा बुग्याली, हीरा गढ़वाली, संदीप बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, हेमंत बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।














