• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री बने पजिटीलानी स्टेडियम के विस्तार, सौंदर्यीकरण के गवाह

07/06/22
in उत्तराखंड, देहरादून
246
SHARES
308
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मिनी स्टेडियम पजिटीलानी, विख कालसी, देहरादून में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनी स्टेडियम पजिटीलानी का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किए जाने, पजिटीलानी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु पेयजल योजना का निर्माण एवं फटेऊ गांव से डांडा छानी तक मोटर मार्ग 5 किमी का निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 17 वर्ष बाद पजिटीलानी में आयोजित हो रही इस खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर मैं आप सभी आयोजकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए स्थानीय जनता के जोश को अतुल्य बताया। उन्होंने कहा आज मैं आप सबके बीच में मुख्य सेवक के रूप में नहीं अपितु एक खिलाड़ी के रूप में आया हूं। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व को समझाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन की उदासी, नीरसता को दूर कर देता है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया है एवं आज भी खिलाड़ियों से जुड़े हुए कार्यक्रमों में जाने से खुद को रोक नहीं पाते। उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रत्येक गांव में मिनी स्टेडियम बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मौजूद संसाधनों के साथ ही सभी विकास कार्य उत्तराखंड में पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने प्रत्येक गांव में एक मिनी जिम और ओपन जिम बने इसके लिए हमने स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखण्ड के नाम से योजना प्रारंभ की है। जिसके अंतर्गत कई जगहों के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा खेल भावना एक ऐसी भावना है जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। उन्होंने कहा हम जो नई खेल नीति लेकर आए है उसमे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संसाधन की कमी ना हो पाए एवं वह अपनी प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़े इसकी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा पहले सैनिकों को गोली का जवाब देने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी लेकिन आज दुश्मनों को गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कोरोना काल में कोई परिवार भूखा न सोए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद संपूर्ण देश में वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों का सम्मान एवं उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की धरती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है।

इस दौरान विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, कालसी ब्लॉक प्रमुख श्री मठोर सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख श्री भीम सिंह चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share98SendTweet62
Previous Post

40 प्लस एवम 50 प्लस 6-ए साइज मास्टर्स फुटबॉल में महेन्द्रा ब्वायज, दून डायमंड विजेता

Next Post

क्रौंच पर्वत कार्तिक स्वामी मन्दिर में 11 दिवसीय महायज्ञ कथा का आयोजन

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की हुकुमत से रुक पाएगा उत्तराखंड का पलायन?

October 26, 2026
4
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने कालीगंगा प्रथम, कालीगंगा द्वितीय एवं मद्महेश्वर लघु जल विद्युत परियोजनाओं का किया निरीक्षण

October 26, 2026
75
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ शहर के भीतर व्याप्त तमाम समस्याओं के समाधान के लिए एक नागरिक समूह ” सरल बात” का गठन

October 26, 2026
26
उत्तराखंड

पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोहाजंग एवं मुंदोली में एक रैली निकाल कर गोष्ठी का आयोजन

October 26, 2026
17
उत्तराखंड

चांई गांव में स्थित माता वेदवती की तपस्थली प्राचीन सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ सोमवार को

October 26, 2026
4
उत्तराखंड

30 अक्टूबर को डोईवाला में निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा

October 26, 2026
28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67758 shares
    Share 27103 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37385 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की हुकुमत से रुक पाएगा उत्तराखंड का पलायन?

October 26, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने कालीगंगा प्रथम, कालीगंगा द्वितीय एवं मद्महेश्वर लघु जल विद्युत परियोजनाओं का किया निरीक्षण

October 26, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.