• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

इछाड़ी बांध का विश्व बैंक दल ने किया निरीक्षण, कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की सराहना

नव नियुक्त प्रबंध निदेशक के नेतृत्व की विशेष प्रशंसा

01/05/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
102
SHARES
127
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उत्तराखंड में विश्व बैंक की भागीदारी वाली जल विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु विश्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय दल, बैंक के वैश्विक निदेशक (जल) श्री सरोज झा के नेतृत्व में, यूजेवीएन लिमिटेड की इछाड़ी बांध परियोजना के निरीक्षण पर पहुंचा। इस दौरान दल ने विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना (Dam Rehabilitation and Improvement Project-DRIP) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

विश्व बैंक के इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सुमिला गुल्यानी (प्रैक्टिस मैनेजर – साउथ एशिया), सुश्री कार्मेन रोजा यी-बतिस्ता (लीड वाटर स्पेशलिस्ट), डेविड मैल्कम लॉर्ड (लीड वाटर स्पेशलिस्ट), मैथ्यूज मुल्लाकल (सीनियर वाटर स्पेशलिस्ट), सुश्री विशाखा झा (वाटर स्पेशलिस्ट) तथा चाबुंगबाम राजगोपाल सिंह (सीनियर वाटर रिसोर्सेज स्पेशलिस्ट) शामिल थे।

यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल को इछाड़ी बांध पर DRIP के प्रथम एवं द्वितीय चरणों के अंतर्गत कराए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा बांध के फाउंडेशन गैलरी का निरीक्षण किया गया, जिसके रखरखाव एवं प्रबंधन की विशेष सराहना की गई। साथ ही, बांध की विभिन्न संरचनाओं पर स्थापित उपकरणों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें टीम पूर्णतः संतुष्ट दिखाई दी।

निरीक्षण के दौरान दायें तट पर कराए गए स्लोप ट्रीटमेंट कार्यों की भी विशेष प्रशंसा की गई। टीम द्वारा DRIP के दोनों चरणों के अंतर्गत किए गए कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध प्रगति की सराहना की गई। साथ ही, भूकंप एवं अन्य दैवीय आपदाओं की स्थिति में प्रभावी संचालन हेतु तैयार किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) की प्रस्तुति को भी टीम ने सुदृढ़ एवं व्यावहारिक पहल बताया।

समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं सतत विकास के पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

विश्व बैंक के वैश्विक निदेशक (जल) श्री सरोज झा ने विशेष रूप से यूजेवीएन लिमिटेड के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अल्प अवधि में परियोजनाओं में आई तीव्र गति, प्रभावी प्रबंधन, त्वरित निर्णय क्षमता एवं परिणामोन्मुखी कार्यशैली संस्थान की कार्यकुशलता का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व के तहत संगठन ने उल्लेखनीय ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त की है, जो परियोजनाओं की समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त प्रगति में परिलक्षित हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने यूजेवीएनएल की कार्य संस्कृति, तकनीकी दक्षता एवं समर्पित टीम भावना की भी सराहना की तथा इसे अन्य परियोजनाओं के लिए अनुकरणीय बताया।

निरीक्षण के दौरान यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक (वित्त) सुधाकर बडोनी, अधिशासी निदेशक (जनपद) राजीव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ DRIP सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त रूप से पूर्ण करेगा तथा राज्य के ऊर्जा क्षेत्र के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Share41SendTweet26
Previous Post

जोशीमठ भू धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में काम शुरू, अनिश्चितता बरकरार

Next Post

हिमालय से साक्षात्कार करती चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ दून पुस्तकालय में

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के पहाड़ों से पलायन की दर्दभरी तस्वीर और अपनों के इंतजार में गुजरती बुजुर्गों की जिंदगी को फिल्म ‘पायरे

November 3, 2026
15
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

November 3, 2026
11
उत्तराखंड

भुली (BHULI) कार्यक्रम के अंतर्गत 33 उद्यमियों का भौतिक सत्यापन संपन्न, 26 के दस्तावेज पूर्ण पाए गए

November 3, 2026
77
उत्तराखंड

डोईवाला: सिंचाई गूल की भूमि पर अतिक्रमण से किसान परेशान

November 3, 2026
15
उत्तराखंड

कनालीछीना में श्रमिक जागरूकता अभियान संपन्न

November 3, 2026
10
उत्तराखंड

मोहित बिष्ट को मिला ‘राष्ट्र का युवा पथप्रदर्शक सम्मान’

November 3, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड के पहाड़ों से पलायन की दर्दभरी तस्वीर और अपनों के इंतजार में गुजरती बुजुर्गों की जिंदगी को फिल्म ‘पायरे

November 3, 2026

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

November 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.