हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। अलकनंदा वन एवं भूमि संरक्षण विभाग थराली के वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट एवं बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर के मध्य पिंडर रेंज थराली के उप वन क्षेत्राधिकारी कंचन सिंह की सेवानिवृत्ति पर दोनों ही अधिकारियों को वन अधिकारियों, वन कर्मियों,वन पंचायत के सरपंचों एवं आम नागरिकों ने भावपूर्ण विदाई दी।इस मौके पर सेवानिवृत्त दोनों ही अधिकारियों ने अपनी सेवाओं के दौरान अधिकारियों, अधिनस्थों एवं आम जनता से मिले सहयोग पर सभी का आभार व्यक्त किया।
अलग-अलग कार्यालयों में आयोजित विदाई समारोहों के तहत अलकनंदा के रेंज कार्यालय में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त रेंजर सुरेंद्र बिष्ट को अलकनंदा के देवाल व थराली के अधिकारियों व वनकर्मियों ने विदाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उन्हें विभाग में कार्य करने में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई, वक्ताओं ने सेवानिवृत्त पर बिष्ट को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर सेवानिवृत्त बिष्ट ने अपने सभी अधिनस्थों के द्वारा उन्हें दिए गए सहयोग पर सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर मध्य पिंडर रेंज थराली के रेंजर मनोज देवराड़ी,वन दरोगा खिमानंद खंडूड़ी, अलकनंदा के वन दरोगा गंभीर बिष्ट, नरेंद्र नेगी, दिनेश गुसाईं,नव नियुक्त रेंजर सेन सिंह रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।उधर मध्य पिंडर रेंज कार्यालय में रेंजर थराली मनोज देवराड़ी की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोहों में उप वन क्षेत्राधिकारी कंचन सिंह को उनके सेवानिवृत्त पर वन अधिकारियों एवं कर्मियों ने भावपूर्ण विदाई दी।इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी ने डिप्टी रेंजर कंचन सिंह को एक कर्मठ एवं जुझारू अधिकारी बताते हुए अन्य वनकर्मियों से उनके क्रियाकलापों से सीख लेने की अपील करते हुए सेवानिवृत्त पर सिंह को बधाई दी।












