• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

बेटियों के उत्थान की सोचें, उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंः जिलाधिकारी

26/08/20
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
170
SHARES
212
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फोटो-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के टास्कफोर्स की बैठक लेती डी एम।
प्रकाश कपरवान
जोशीमठ, चमोली। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायती राज एवं अन्य सामाजिक संगठनों को आपसी तालमेल के साथ लोगों को जागरूक कर लिंगानुपात को संतुलित करने, बालिकाओं के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बेटा व बेटी में कोई अंतर नही है। बेटियां बचेंगी तभी समाज बचेगा। यही बात गांव गांव तक पहुॅचाने की आवश्यकता है। लिंगानुपात पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने इसमें सुधार लाने की बात कही। कहा कि लिंगानुपात को संतुलित बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। लिंग परीक्षण पर स्वास्थ्य विभाग को कडी कारवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम स्तर से जुड़े कार्मिकों के माध्यम से योजना का वृहत स्तर पर प्रचार प्रसार करने को कहा।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्यो पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण जो मेधावी बालिकाएं काॅलेज में प्रवेश नही ले पा रही है उनको चिन्हित किया जाए। ऐसी बालिकाओं को इस योजना के तहत आगे पढाया जाएगा। साथ ही उन्होंने हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में जिले से पहले तीन स्थान पर रही बालिकाओं को लैपटाॅप देकर सम्मानित करने को कहा। समाज को जागरूक करने के लिए स्कूली छात्राओं को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के टैग लगे स्कूल बैग बांटने, जिले के प्रमुख सड़क मार्गो एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओं संबधी वाॅल पेंटिंग बनाने के साथ ही कलैण्डर इत्यादि प्रचार सामग्री के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्कूलों में छात्राओं की संख्या अधिक है उन सभी स्कूलों में सैनेटरी वैन्डिग नैपकीन मशीन लगवाई जाए। बेटियों को सभी स्कूलों में रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षक की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए गए। गर्भवती माताओं को पोषण एवं मेडिकल किट उपलब्ध कराने को कहा गया।
पहली बार गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ देने के लिए आशा व आंगनबाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से घर.घर सर्वे कराने के निर्देश दिए। कहा कि पहली बार गर्भवती कोई भी महिला इस योजना से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर पहली बार गर्भवती कोई भी महिला इस योजना से वंचित मिली तो इसके लिए सीधे तौर पर आंगनबाडी कार्यकत्री को जिम्मेदार माना जाएगा।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सीएचसी व पीएचसी के माध्यम से भी ऐसी सभी गर्भवती की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। ताकि पहली बार गर्भवती सभी महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जा सके। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती महिला को 5 हजार दिए जाते है। स्कीम में गर्भधारण करने के बाद पंजीकरण होता है साथ ही गर्भवती को पहली किश्त 1 हजार, गर्भावस्था के 6 माह बाद दूसरी किश्त में 2 हजार तथा प्रसव होने के बाद बच्चे के प्रथम टीकाकरण चक्र पूरा होने पर तीसरी किश्त के तहत 2 हजार धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी को दी जाती है।
बैठक में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत संचालित होने वाले कार्यो पर भी चर्चा की गई। जिसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडेए मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीएस राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share68SendTweet43
Previous Post

उत्तराखंड में भी आईआईएमसी का परिसर खोलने का अनुरोध

Next Post

बुधवार को चमोली जिले में कोरोना के 16 नए मामले आए

Related Posts

उत्तराखंड

रचनाकारों के साहित्यिक परिवेश व सम्बन्धों को उजागर करती है ‘यायावर की यादें

April 24, 2026
3
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण

April 24, 2026
5
उत्तराखंड

20वीं सदी के ‘तानसेन’ बड़े गुलाम अली खान ने संगीत को दिया नया आयाम

April 24, 2026
6
उत्तराखंड

कस्तूरी मृग अभयारण्य में भी वनाग्नि, आफत में वन्यजीवों की जान

April 24, 2026
6
उत्तराखंड

बीकेटीसी के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का चेक दान किया

April 24, 2026
4
उत्तराखंड

1 मई को बैसाख पूर्णमासी के के अवसर पर सिद्धपीठ वांण के कपाट खोले जाएंगे

April 24, 2026
49

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67674 shares
    Share 27070 Tweet 16919
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45776 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38051 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37438 shares
    Share 14975 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

रचनाकारों के साहित्यिक परिवेश व सम्बन्धों को उजागर करती है ‘यायावर की यादें

April 24, 2026

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण

April 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.