हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विधानसभा क्षेत्र थराली के अंतर्गत विकासखंड नारायणबगड़ के सनेड गांव में एक 28 वर्षीय युवती की करंट लगने के कारण मौत हो गई हैं। युवती की मौत से गांव एवं आसपास के गांवों में शोक छा गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम सनेड,पोस्ट आफिस मिंगगद्देरा की 28 वर्षीय युवती कुमारी कविता पुत्री पदम सिंह पर गांव में ही अज्ञात कारणों से करंट लग गया, परिजन एवं ग्रामीण युवती को गंभीरता अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाएं जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी नारायणबगड़ से चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र भारती मय फोर्स के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजने एवं शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। रविवार को गमगीन माहौल में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया हैं।करंट से युवती की मौत से गांव एवं क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया हैं।












