हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
तहसील क्षेत्र थराली के अंतर्गत राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र तलवाडी के ग्राम लोड़ा में दुकानों एवं सामान के गोदाम में भीषण आग
लगने के कारण लाखों रूपयों का सामान जनरल जलकर खाक हो गया हैं, आगजनी के मामले में थराली थाना पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही हैं।
शनिवार की देर रात तलवाड़ी के ग्राम लोड़ा, ग्राम पंचायत विजयपुर में लक्ष्मी प्रसाद जोशी पुत्र स्व० बैजदत्त जोशी के मकान, दो दुकानों एवं गोदाम में अचानक आग भड़क उठी,आग लगने की सूचना पर थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया मय पुलिस फोर्स एवं फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम व दुकानों में रखा जनरल स्टोर का लगभग पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया हैं।
इस आगजनी की घटना में दुकान स्वामी व गोदाम में किराएदार में रहरहें लोगों को कोई नुक्सान नही हुआ हैं। रविवार को राजस्व उप निरीक्षक तलवाड़ी रोबिट सिद्दीकी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने नुकसान का जायजा लिया, आगजनी के संबंध में गहन पूछताछ की गई, पूछताछ पर राजस्व पुलिस के संज्ञान में आया कि आगजनी की घटना घटित होने के दौरान गांव के ही गोपाल दत्त जोशी पुत्र जय दत्त जोशी को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। जिस पर थराली थाना पुलिस ने संदिग्ध को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही हैं। थाना थराली पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा आगजनी की जांच की जा रही हैं।












