रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
जनपद रुद्रप्रयाग स्थित क्रौंच पर्वत पर विराजमान कार्तिकेय कुमार भगवान के मन्दिंर मे 5 जून से 15 जून 2022 तक 11 दिवसीय अखंड महायज्ञ व ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन चल रहा हैँ। हर रोज सैकड़ो भक्त यहां पहुँच रहे हैँ।
आपको बता दे कि रुद्रप्रयाग के चोपता क्षेत्र मे रमणीक उच्च क्रौंच पर्वत पर विराजमान कार्तिकेय कुमार भगवान का दिव्य पौराणिक मन्दिर हैँ, यहां पर हर वर्ष जून माह मे सैकड़ो गाँवों एंव मन्दिर समिति के सहयोग से अखंड महायज्ञ कथा का आयोजन किया जाता हैँ। इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या मे भक्त लोगों यहाँ पूजा अर्चना एंव मन्नते माँगने आते हैँ।
वहीं कार्तिक स्वामी मन्दिर समिति के अध्यक्ष शत्रुध्न नेगी ने बता कि 5 जून से 15 जून तक यहां पर महायज्ञ व ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन चल रहा है। 14 जून को दिव्य व भव्य जलकलश यात्रा का आयोजन होगा और 15 जून को पूर्णा आहूति के साथ विशाल भंडारे, प्रसाद वितरण के साथ महायज्ञ का समापन हो जायेगा।












