• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

चमोली जिले के लिए 51.90 करोड़ की राशि का परिव्यय अनुमोदित

04/05/21
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
178
SHARES
222
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फोटो.जिला योजना अनुश्रवण समिति की बैठक लेते प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत।
प्रकाश कपरूवाण
चमोली। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उच्च शिक्षा, सहाकारिता, प्रोटोकाल, दुग्ध विकास एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को जिला योजना अनुश्रवण समिति की बैठक लेते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 की जिला योजना के लिए सभी विभागों को 51 करोड 90 लाख धनराशि का परिव्यय अनुमोदित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विधायकों, ब्लाक प्रमुख एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द विकास योजनाओं के प्रस्ताव लेकर विभागीय परिव्यय में योजनाओं का समावेश करते हुए शीघ्र विकास कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला योजना में कम लागत की छोटी योजनाओं के प्रस्ताव शामिल करें और बडी योजनाओं के प्रस्ताव राज्य सैक्टर में प्रस्तावित करें। शिक्षा विभाग को र्जीणर्शीण विद्यालयों को प्राथमिकता पर मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कहा कि स्कूलों के लिए फर्नीचर आदि सामान के लिए राज्य सैक्टर से धनराशि दी जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि युवा कल्याण, जल संस्थान, भेषज, डेयरी, सहकारिता एवं अन्य विभागों में कार्मिकों के मानदेय हेतु जिला योजना से धनराशि अवमुक्त की जाए।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने प्रभारी मंत्री को विभागवार प्रस्तावित परिव्यय एवं प्रस्तावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला योजना अनुश्रवण समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लोनिवि को 4.22 करोड, पूल्ड आवास 1.20 करोड़, जल निमग को 2 करोड, जल संस्थान को 3.05 करोड, राजकीय सिंचाई को 2.50 करोड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को 2.39 करोड़, महिला कल्याण 2.30 करोड़, प्रारम्भिक शिक्षा 3.53 करोड, माध्यमिक शिक्षा 3.53 करोड, कृषि 6.26 करोड़, उद्यान 6.48 करोड, पशुपालन 1.50 करोड़, सहकारिता 1.05 करोड़, प्रादेशिक विकास दल 2.96 करोड़, पर्यटन 1.94 करोड़, उरेड व लघु सिंचाई 1-1 करोड़ सहित अन्य विभागों को मिलाकर 51.90 करोड़ की जिला योजना का अनुमोदन हुआ।

वही दूसरी ओर जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने जिले में कोविड संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में इलाज की व्यवस्थाए आक्सीजन बैड, दवाईयां, चिकित्सा सहायक उपकरणों की उपलब्धता, एम्बुलेंस, कोविड टेस्टिंग, वैक्सीनेशन के साथ ही मानवीय और भौतिक संशाधनों की जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग को जो भी आवश्यकता है उसके लिए पर्याप्त धनराशि दी जाएगी। उन्होंने अस्पतालों में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाॅफ, लैब टैक्नीशियन, वार्ड वाॅय एवं अन्य मानवीय संशाधनों की आवश्यकता पड़ने पर उपनल, पीआरडी तथा आउटसोर्स से तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन लोगों का कोविड सैंपल लिया जा रह है, रिपोर्ट आने तक उनको आइसोलेट रखना सुनिश्चित करें और जिन लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आ रही और उनको यदि होम आइसोलेशन में रहने में दिक्कत हो रही है तो उनके लिए होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने विधायक से भी कहा कि अपनी विधायक निधि से 1-1 लाख ब्लाक स्तर पर एमओआईसी के निर्वतन पर रखें ताकि वहाॅ पर तत्काल कोई आवश्यकता पडने जरूरत को पूरा किया जा सके।

प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका के हर वार्ड एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में छिडकाव कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अग्रिम आदेशों तक सभी महाविद्यालय बंद किए गए है। कोविड वैक्सनीनेशन के लिए स्कूलों एवं काॅलेजों का अधिग्रहण भी किया जा सकता है। यहाॅ पर पर्याप्त जगह मिलने से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भीड भाड को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के दौरान सोशल डिस्टेंसिग मेन्टेंन करने के लिए एनसीसी, एनएसएस व सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा सकता है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने प्रभारी मंत्री को जनपद में आक्सीजन की उपलब्धता के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि कोविड के बढते मामलों को देखते हुए आक्सीजन सिलेण्डर स्टोर बनाया गया है। कर्णप्रयाग में भी आक्सीजन सिलेण्डरों का पूल बनाया गया है। जिले में 186 बी.टाईप तथा 117 डी.टाइप सिलेण्डर उपलब्ध है। औद्योगिक संस्थानों से भी 80 सिलेण्डर लिए गए है। खाली आक्सीजन सिलेण्डरों की तुरंत रीफिलिंग कराई जा रही है और आक्सीजन सिलेण्डरों की कोई कमी नही है।

प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रबंधन कार्यो की समीक्षा भी की। इस दौरान थराली विधायक द्वारा थराली.कुराड़ मोटर मार्ग पर ठेेकेदार द्वारा निर्माण कार्यो में अनियमिता की शिकायत करने पर प्रभारी मंत्री ने जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री द्वारा जिला आपदा कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कोविड कन्ट्रोल रूम से गोलिम गांव की ग्राम प्रधान जयंती देवी से फोन पर बात कर गांव में कोविड की स्थिति के बारे में जानकारी ली और कन्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि कोविड कन्ट्रोल रूम से होम आइसोलेट किए गए मरीजों का हालचाल पूछा जा रहा है और ग्राम प्रधानों से नियमित फोन पर जानकारी ली जा रही है।

इस दौरान थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहाकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, सीडीओ हसांदत्त पांडे, एडीएम अनिल कुमार चन्याल, सीएमओ डा0 एमएस खाती एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share71SendTweet45
Previous Post

पिंडर घाटी की बिजली आपूर्ति 20 घंटे रही बाधित

Next Post

धन सिंह रावत ने किया प्रेक्षागृह का शिलान्यास

Related Posts

उत्तराखंड

दयारा बुग्याल में भूस्खलन ने बढ़ाई चिंताए

July 3, 2026
7
अल्मोड़ा

राधिका चाची का 85 की उम्र में निधन

July 3, 2026
7
उत्तराखंड

पिछले दो महीनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली सुर्खियों में

July 3, 2026
139
उत्तराखंड

सिंचाई खंड थराली से अधिशासी अभियंता सहित दो अवर अभियंताओं एवं लोक निर्माण विभाग थराली से हुए स्थानांतरण का विरोध

July 3, 2026
192
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया

July 2, 2026
295
उत्तराखंड

भारत-नेपाल सीमा विवाद फिर चर्चा में

July 2, 2026
13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67709 shares
    Share 27084 Tweet 16927
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45785 shares
    Share 18314 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38065 shares
    Share 15226 Tweet 9516
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37451 shares
    Share 14980 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

दयारा बुग्याल में भूस्खलन ने बढ़ाई चिंताए

July 3, 2026

राधिका चाची का 85 की उम्र में निधन

July 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.