देहरादून। राज्य में आज 5606 लोग कोरोना संक्रमित हुए। 71 लोगों ने आज कोरोना की वजह से दम तोड़ा। दूसरी तरफ 2935 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। इस तरह राज्य में अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 53612 पहुंच गई है।
राज्य में अब कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 191620 पहुंच गया है। अब तक 2802 लोग कोरोना की वजह से मौत के मुंह में जा चुके हैं। देहरादून में आज संक्रमण का स्तर और बढ़ गया। दून में 2580, हरिद्वार में 628, उधमसिंहनगर 567, नैनीताल 436, टिहरी 248, पौड़ी 234, चमोली 223, रुद्रप्रयाग 186, चंपावत 173, उत्तरकाशी 126 लोग संक्रमित हुए।














