हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
उत्तराखंड क्रांति दल ने थराली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकासखंडों में ग्रामीण सड़कों की बदहाल स्थिति और वर्षों से लंबित सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू करने, सड़कों का सुधारीकरण कर डामरीकरण किए जाने की मांग को लेकर थराली में जुलूस निकाल कर लोनिवि थराली के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।इस मौके पर उन्होंने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा को एक ज्ञापन भी सौंपा। ईई ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर सड़कों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
बुधवार को पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत यूकेडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने कार्यालय में एकत्रित हुए वहां से जुलूस निकाला गया जोकि जमकर नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए लोनिवि थराली के डीविजन कार्यालय में पहुंचा। जहां पर शासन, प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने ईई मनीष डोगरा एवं सहायक अभियंता एमसी जोशी,अवर अभियंता श्रीजय से सड़कों, मोटर पुलों को लेकर विस्तृत वार्ता की इस मौके पर यूकेडी ने ईई को एक संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा।इस ज्ञापन में
विधानसभा क्षेत्र थराली के अंतर्गत नारायणबगड़, देवाल एवं थराली विकासखंड की ग्रामीण सड़कें लंबे समय से बदहाल पड़ें होने, वर्षों बीत जाने के बावजूद सड़कों का सुधारीकरण एवं डामरीकरण नहीं होने,कई गांवों के यातायात से वंचित पड़ें होने, आपदा के बाद भी पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नही होने सहित अन्य मामलों को उठाया गया हैं।ज्ञापन में नारायणबगड़ विकासखंड की 12, थराली की 6 एवं देवाल ब्लाक की 15 सड़कों का मामला उठाया गया हैं।इस मौके पर ईई श्री डोगरा ने कहा कि सड़कों के सुधारीकरण, डामरीकरण के अलावा डीविजन स्तर पर जो कार्य होने हैं, उसे वरियता से किया जाएगा।जो भी शासन स्तर पर निस्तारित होने हैं उन्हें भी करवायें जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष भूपाल सिंह गुसाईं, गैरसैंण के अध्यक्ष जमन सिंह मनीषा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. डीडी उनियाल, कार्यकारी अध्यक्ष दर्शन शाह, देवाल के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम वल्लभ देवाड़ी, केंद्रीय सचिव त्रिभुवन सिंह नेगी, नारायणबगड़ के अध्यक्ष महिधर प्रसाद चमोला, जिला महामंत्री लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन राम आर्य, यशपाल नेगी, प्रकाश राम, विक्रम राम, अर्जुन सिंह, पूजा शर्मा, हेमा गड़िया, तनूजा,दिया मिश्रा,किरन बिष्ट,सोनी बोरा,बीना ममता, राहुल, अभिषेक नेगी, भगवान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।














