हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तरवाड़ी -थराली में खेल विभाग के द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बबिता एवं छात्र वर्ग में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डॉ.सेराज मोहम्मद ने किया। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में अभिषेक, आदित्य व कृष्णकांत तथा छात्रा वर्ग में बबीता, रेणुका व आरती ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन के बाद कालेज के प्राचार्य ने कहा कि आगामी कालेज के वार्षिकोत्सव में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।आयोजन में प्रतियोगिता के संयोजक डॉ ललित जोशी, क्रीड़ा प्रभारी रजनीश कुमार, डॉ पुष्पा रानी, डॉ खेमकरण , राहुल, प्रदीप का विशेष सहयोग दिया । इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष विवेक रावत, डॉ. प्रतिभा आर्या, डॉ. अनुराधा बिष्ट, डॉ. नीतू पांडे, रजनी नेगी, मनोज कुमार, अनुज कुमार, डॉ. सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।














