ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम यात्रा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्रीमान ए.पी. अंशुमान यात्रा ब्यवस्थाओं के स्थलीय निरीक्षण
पर हैं।
बृहस्पतिवार को बद्रीनाथ धाम के प्रस्थान से पूर्व ज्योतिर्मठ स्थित भगवान के दर्शन कर प्रातः कालीन अभिषेक पूजा मे सम्मलित हुए।
भगवान नृसिंह की अभिषेक पूजा के उपरांत उन्होंने आद्य जगदगुरु शंकराचार्य के पवित्र गद्दी स्थल के भी दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने यात्रा ब्यवस्था एवं दर्शन ब्यवस्था को लेकर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती से भी विचार विमर्श किया। श्री सती ने अपर महानिदेशक श्री अंशुमान को भगवान नृसिंह का प्रसाद एवं अंग वस्त्र भेंट किया।
इस दौरान चमोली के पुलिस कप्तान सुरजीत सिंह पँवार, प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत के अलावा बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।












