हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट। थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी -थराली में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया
।इस मौके पर कालेज का वार्षिकोत्सव भी आयोजित किया गया। महाविद्यालय तलवाड़ी के परिसर में सिंचाई खंड थराली के द्वारा बनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की आदमकद मूर्ति का एक भव्य समारोह में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने अनावरण करते हुए कहा कि पेशावर कांड के नायकों में सुमार स्व० आलम सिंह फर्स्वाण के योगदान को भुलाया नही जा सकता हैं। इसके बाद कालेज के 27 वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक टम्टा ने छात्र, छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी लोक संस्कृति को बचाने के लिए छात्र छात्राओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करनी चाहिए तभी अपनी लोक संस्कृति को संरक्षित किया जा सकता हैं।इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य सैराज मोहम्मद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कालेज की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।इस मौके पर थराली के जेष्ठ प्रमुख राजेश चौहान,तलवाड़ी प्रधान दीपा देवी, स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र एडवोकेट यशपाल फर्स्वाण, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी,सिंचाई विभाग थराली के महेश त्रिकोटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत नेगी,नंदू बहुगुणा,अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव, सहायक अभियंता शिकंदर कुमार, कनिष्ठ अभियंता प्रेम जोशी, संतोष नेगी आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे, जबकि कालेज डॉ. ललित जोशी, डॉ.प्रतिभा आर्या, डॉ. शंकर राम, डॉ. खेमकरण डॉ.रजनी नेगी, डॉ.पुष्पा रानी, डॉ.नीतू पांडे, डॉ सुनील कुमार, डॉ. सुधा राणा, डॉ.मोहित उप्रेती आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।इस मौके पर सिंचाई खंड के ईई ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति एवं मूर्ति स्थल के निर्माण में 10 लाख की धनराशि खर्च की गई हैं।











