14 अप्रैल 2026
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी ने अल्मोड़ा पिथौरागढ लोक सभा क्षेत्र के सभी विधान सभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार तेज कर दिया है।
सह प्रभारी सच्चिदानंद गौड़, पिथौरागढ़ विधान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव भट्ट ,युवा नेता विजय ठाकुर और पिथौरागढ विधान सभा के विधायक प्रत्याशी रहे चंद्रप्रकाश पुनेड़ा ने धारचूला के बलुवाकोट में एक सभा में कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त जनमानस ने आम आदमी पार्टी का समर्थन करे।
इस दौरान कई युवाओं के साथ मातृशक्ति एवं बुजुर्गों द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई । आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी सच्चिदानंद गौड़ ने उत्तराखंड की 70 की 70 विधानसभाओं में चुनाव लड़ने की बात की कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धारचूला की जनता को एकजुट होकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को विधान सभा में पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा यदि 2027 में उत्तराखंड की जनता ने आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद दिया,तो पंजाब और दिल्ली की तरह ही उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य, शिक्षा,बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर बेहतरीन कार्य कर उत्तराखंड को एक मॉडल राज्य के रूप में पेश करेंगे ।












