*ऐपण कला को नई पहचान देने वाली कलाकार ज्योति जोशी सम्मानित*
डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। पारंपरिक लोक कला ऐपण को नई पहचान देने वाली कलाकार ज्योति जोशी को साईं सृजन पटल द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पत्रिका की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थापक डॉ केएल तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल का उद्देश्य लोक संस्कृति और परंपरागत कलाओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। न्होंने कहा कि ऐपण जैसी प्राचीन कला न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी है। उप संपादक अंकित तिवारी ने कहा कि साईं सृजन पटल निरंतर उन प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, जो समाज में सकारात्मक सृजन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कलाकारों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। मौके पर सुधीर जोशी, नीलम तलवाड़, अक्षत आदि उपस्थित रहे।











