ज्योतिर्मठ।
श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के नव नियुक्त मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगण कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को देर सायं ज्योतिर्मठ पहुंचे,
यहाँ उन्होंने भगवान नृसिंह के दर्शन पूजन किए और सायंकालीन पूजाओं मे सम्मलित हुए।
मंदिर समिति मुख्यालय ज्योतिर्मठ पहुँचने पर बरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धबीर पुष्पवाण, नृसिंह मंदिर प्रभारी राजेन्द्र सेमवाल आदि अधिकारी /कर्मचारियों ने नव नियुक्त सीईओ का स्वागत किया। इस दौरान नृसिंह मंदिर पुजारी सुशील डिमरी, के अलावा आशीष नंबूरी, चन्द्र प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
जोशीमठ पहुँचने से पूर्व पीपलकोटी मे भी स्थानीय लोगों ने मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया।
स्वागत करने वालों मे उत्तराखंड ब्यापार संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री अतुल साह, अयोध्या प्रसाद हटवाल आदि प्रमुख थे। स्वागत कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे तीर्थंयात्री भी मौजूद रहे।











