• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

गांधी, शास्त्री जयंती पर सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह बंद करने की शपथ ली

02/10/19
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
87
SHARES
109
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

प्रकाश कपरूवाण
चमोली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन जनपद में पूरे श्रृद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। सभी कार्यालयों एवं विद्यालयों भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी हसांदत्त पांडे व अन्य अधिकारियों ने बापू जी व शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर अधिकारियों एवं छात्र.छात्राओं ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देते हुए सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने की शपथ भी दिलाई और प्लास्टिक को दूर करने हेतु पानी पीने के लिए मिल्टन बोतलें भी वितरित की।
जिलाधिकारी ने सभी को अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, सदभावना तथा प्रेम को अपनाते हुए राष्ट्रपिता बापू के पद चिन्हों का अनुश्रवण करने को कहा। उन्होंने सभी को सादा जीवन, उच्च विचार, नैतिकता, भाईचारा जैसे आदर्शो को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्रपिता एवं शास्त्री जी के दिखाए सदमार्ग पर चलने की बात कही। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्वाजंलि होगी। उन्होंने जनपद के बहुमुखीय विकास के लिये सभी को मिल जुलकर कार्य करने का आवाहन भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाल विकास के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत आयोजित बाॅलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम की छात्राओं को ट्राॅफी व मैडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर जीजीआईसी गोपेश्वर की संगीत शिक्षिका को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी ने प्रतीक चिन्ह व शाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया। वही जिला उद्योग केन्द्र की ओर से जिलाधिकारी को चरखा भी भेंट किया गया।
क्लेक्टेट परिसर मे अधिकारियों व कर्मचारियों तथा स्कूली छात्र.छात्राओं ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन कर उन्हें याद किया। जिलाधिकारी की पहल पर बाल विकास के सौजन्य से राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत क्लेक्ट्रेट परिसर में स्थानीय पौष्टिक व्यंजन मडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, पत्यूड, रोटना, कद्दू के पत्तों के पकोडे, सूजी आदि व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने शानदार गीत गाते हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओं का संदेश भी दिया।
जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने क्लेक्ट्रेट व कुण्ड काॅलोनी स्थित शहीद स्मारक पार्क में स्थित स्मारको पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। वन विभाग के सौजन्य से घिघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर महादेव मंदिर के समीप फलदार पौधों का रापेण भी किया गया।
मुस्लिम समाज द्वारा जिलाधिकारी की अगुवाई में वृद्वाआश्रम में बुजुर्गो को तथा जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरण किया गया। जिला अस्पताल व वृद्वा आश्रम में आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की ओर से हाजी कयूम, नफीस अहमद, इरफान अहमद, मुहम्मद हसन, सहबाज अहमद, शादाब अहमद, मुहम्मद साजिद, गुलाम रसूल, दस्तगीर, मंजूर, आदिल, हुजैफा नाज, सनीला, हिफ्जा नूर आदि शामिल थे। वही जिला कारागार पुरसाडी में अपर जिलाधिकारी एमएस बर्नियां ने कैदियों में फल वितरण किया।
जिलाधिकारी ने वृद्वा आश्रम में बुजुर्गो का हालचाल पूछा और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने वृद्वजनों के लिए आश्रम में न्यूज पेपरए किताबें व मनोरंजन के लिए टीवी लगाने तथा महीने में कम से कम एक बार वृद्वजनों को किसी नजदीकी धार्मिक व पर्यटक स्थलों की सैर कराने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए।
वही दूसरी ओर गांधी आश्रम, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड तथा जिला उद्योग केन्द्र के सौजन्य से सर्वोदय केन्द्र, गोपेश्वर में आयोजित ऊन कताई कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने चरखा चलाकर गांधी जी को नमन किया तथा सर्वोदय में गांधी जी की धरोहर संजोकर रखने के लिए खूब सराहना की। कहा कि सर्वोदय केन्द्र को और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरा प्रयास किया जाएगा। ऊन कताई कार्यक्रम में जीजीआईसी की छात्रा शालिनी, कनुप्रिया तथ रबीना ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिनकों जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। गांधी जंयती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया गया।
जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भी गांधी जीवनदर्शन पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शैक्षिणिक संस्थानों ने अपने.अपने विद्यालय में गांधीवादी जीवनदृष्टि का प्रसार हेतु विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों के बीच वाद.विवाद प्रतियोगिता, गोष्ठीयों का आयोजन किया। स्कूलों में चित्रकला, निबन्ध प्रतियोगिता, प्रौढ शिक्षा व साक्षरता को बढावा देने तथा सामाजिक विषमता के अभिशाप के उन्मूलन तथा भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर चर्चा की गई तथा पुरस्कार वितरित किए गए।

Share35SendTweet22
Previous Post

आल वैदर रोड के लिए मौन जुलूस निकाला

Next Post

बिजली चोरी रोकने के लिये प्रदेश में चला ऊर्जागिरी अभियान

Related Posts

उत्तराखंड

यूजेवीएनएल की 72 मेगावाट त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली अंतिम वन स्वीकृति

October 30, 2026
38
उत्तराखंड

डोईवाला चीनी मिल में बॉयलर पूजन के बाद प्रज्वलित की अग्नि

October 30, 2026
11
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

October 30, 2026
10
उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा की पांच वर्षीय अवधि में बैठकें घटकर 45 दिन रह गईं

October 30, 2026
13
उत्तराखंड

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, राहत बचाव जारी

October 30, 2026
12
उत्तराखंड

बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए चला हेलीकॉप्टर क्रेश, छह लोग थे सवार, ढूंढखोज जारी

October 30, 2026
14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

यूजेवीएनएल की 72 मेगावाट त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली अंतिम वन स्वीकृति

October 30, 2026

डोईवाला चीनी मिल में बॉयलर पूजन के बाद प्रज्वलित की अग्नि

October 30, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.