• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

बड़ी कामयाबीः हिट एण्ड रन की अनसुलझी गुत्थी को सुलझा गयी रुद्रप्रयाग पुलिस

01/10/22
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
562
SHARES
702
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
जनपद रुद्रप्रयाग में बीते 25/26 सितम्बर 2022 की रात्रि दो बजे के लगभग थाना अगस्त्यमुनि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि गबनी गांव के पास किसी व्यक्ति को चोट लगी है, जो कि सड़क किनारे पड़ा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहां पहुँचे पर कुल 03 व्यक्ति घायल हालत में मिले थे। करीब जाने पर ज्ञात हुआ कि इन पर काफी चोट भी लगी थी और इनके शरीर से खून भी बह रहा था। पुलिस द्वारा तत्काल इन तीनों को सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा इनमें से 02 व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया तथा तीसरे व्यक्ति को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया था।

वही जानकारी में ज्ञात हुआ था कि ये तीनों युवक गौरीकुण्ड से अपने खच्चरों को लेकर वापस अपने घर को जा रहे थे। प्रथम दृष्टतया ये लोग पुलिस को सड़क पर पड़े हालत में मिले थे, जबकि इनके खच्चर सुरक्षित थे। घटनास्थल की परिस्थितियों के अनुसार इन पर किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गयी थी तथा वह वहां से भाग निकला था।

इस पर 26 सितम्बर की प्रातःकाल थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा परिजनों की उपस्थिति में मृतकों का पंचायतनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रकरण में थाना अगस्त्यमुनि पर मु0अ0सं0 35/2022 धारा 279, 337, 338, 304 ए भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।

इस घटनाक्रम में मृत हुए 02 व्यक्ति तथा बुरी तरह घायल हुआ 01 व्यक्ति अपने परिवार के कमाऊ एवं जिम्मेदार व्यक्ति होने तथा इनके परिवार पर अकस्मात ही इस प्रकार की विषम परिस्थितियों के आ जाने से स्वयं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा इस केस में व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में टीम का गठन करते हुए विवेचक सहित विवेचना के निस्तारण हेतु गठित टीम को समय.समय पर आवश्यक दिशा.निर्देश दिये गये।

उक्त घटना क्रम रात्रि का होने के कारण व किसी के भी द्वारा घटना के तत्काल बाद घटना की सूचना नहीं दी गई थी। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर भी कोई सामने नहीं आया, जिसे कि इस घटना का अंदेशा भर भी रहा हो। गठित टीमों द्वारा क्षेत्र के सीसीटीवी द्वारा घटना का समय पता लगाया गया व उस दौरान दुर्घटना स्थल से गुजरने वाले वाहनों को तलाश किया गया व आस.पास के लोगों से पूछताछ की गई सीसीटीवी में दिख रहे सदिग्ध वाहन मैक्स को पकड़ा गया। जिसमें बैठे तीनों व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा दिनांक 25/09/2022 की रात की घटना को नशे की स्थिति में होने के कारण होना बताया व घटना के बाद अपने.अपने घर पहुंचकर अगले दिन तीनों द्वारा उक्त वाहन मैक्स यूके 13 टीए 0012 को फाटा के पास ठीक करवाया व घटना से सम्बन्धित वाहन के साक्ष्यों को मिटाया। घटना के दिन वाहन चलाने वाले चालक नीरज के पास डीएल न होने के कारण मुकदमा उपरोक्त में 304 व 201 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस द्वारा घटना के खुलासे हेतु जनपद पुलिस द्वारा निरन्तर अथक प्रयासों व विभिन्न स्थानों पर लगे लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जो ;देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा व सोनप्रयाग के बीच संदिग्ध वाहनों को ट्रैस किया गया तथा रात्रि में गुजरने वाले लगभग 10 से 15 वाहन चालकों से पूछताछ की गई व 70 से 80 अन्य लोगों से भी घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। परिणति यह रही कि जनपद पुलिस द्वारा निरन्तर अथक प्रयासों से इस घटना को कारित करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हालांकि जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा इस ब्लाइंड केस का खुलासा तो कर ही दिया है, परन्तु जो 02 लोग इस दुनिया में नहीं रहे व 01 व्यक्ति जो कि जिन्दगी व मौत के बीच में झूल रहा है, इनकी इस हालात के जिम्मेदार कहीं न कहीं हमारे समाज में रह रहे लोग भी हैं।

वर्तमान समय में जनपद रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ धाम यात्रा चल रही है, निश्चित ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत कई वाहनों का आवागमन हो रहा है। यात्री वाहनों को छोड़ भी दें तो निश्चय ही स्थानीय वाहन भी इस मार्ग से गुजरे होंगे पर किसी ने जहमत नहीं उठायी कि ये लोग सड़क किनारे पड़े हैं तो इनको देख लिया जाये। देख नहीं पाये तो एक कॉल पुलिस को ही मिला देते। कुछ लोगों ने तो यहां तक बताया कि उन्होंने देख भी लिया था, पर उन्हें लगा कि शराब के नशे में लेटे होंगे। भई कहां चली गयी मानवता?

कम से कम यदि इतना ही महसूस हो गया था कि ये शराब के नशे में लेटे होंगे तो जहमत तो उठा देते कि साहब न जाने कौन लोग अमुक स्थान पर शराब पिये लेटे हैं। शायद हम पुलिस इन तक पहुंच जाते। यदि समय पर सूचना मिलती तो शायद ये लोग जिन्दा भी रह सकते थे। समाज को भी समझना होगा कि जितनी अपेक्षा वे पुलिस से रखते हैं वे भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अवश्य करें। पुलिस भी समाज का अभिन्न अंग है, आप किसी की मदद नहीं कर सकते तो पुलिस तक सूचना ही दे देते। हमने इन लोगों को गिरफ्तार तो कर लिया है और अपनी प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए साक्ष्य भी मा0 न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे पर जो कुछ इनके परिवार पर गुजर रही उसकी भरपायी कैसे होगी इसके लिए वो लोग भी उतने ही जिम्मेदार है, जिन्होंने इन लोगों को सड़क पर पड़ा देख लिया पर किसी को कुछ बताया नहीं।

समाज का अधिकांश हिस्सा एक भीड़ के रूप में एकत्र तो हो जायेगा घटना के घटित होने के बाद पर ऐसी घटनायें हों ही न इसके लिए कुछ करने की सोचेगा भी नहीं। हर कार्य सरकार या सरकारी नुमाइंदों के हाथों में नहीं बल्कि हमारे हाथों में है।

इस घटनाक्रम में कुछेक लोगों की इन्सानियत तो वास्तव में मर सी गयी थी, जो यह समझकर आगे बढ़ गये कि झांझी कहीं के लेटे पड़े हैं।

कुछेक लोगों के इस मध्य सोशल मीडिया में कमेंन्ट्स और पोस्ट चल रहे थे कि पुलिस तो लोकल लोगों को ही परेशान करेगी। बाहर से आने वाले यात्रियों को तो रोकती भी नहीं। इनकी जानकारी के लिए बता दें कि बाहर से जो भी वाहन आता है जो कि ग्रीन कार्ड यानि कि यात्रा करने विषयक हरेक नियमों का पालन करने हेतु बाध्य रहता है। हमें भी कोई शौक नहीं कि अनावश्यक परेशान करें। हम लोग अपना हरेक कार्य पूरी ईमानदारी से करते हैं और करते आयेंगे। पहले तो ऐसा घटनाक्रम होना नहीं चाहिए, पर हो भी गया तो समाज में रहने के नाते हरेक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि दूसरे पर लांछन लगाने से पहले वह भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अवश्य करे।

इस केस के खुलासे में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस पूरे गर्व के साथ कह सकती है कि उनको दिन रात एक करके इस केस की जिस तह तक जाना पड़ा वहां तक गये और इस घटना के गुनाहगारों को पकड़ लाये हैं। बाबा केदार की बरबस कृपा इसी प्रकार से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस पर बनी रहे यही आशा करते हैं।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण.
1 नीरज सिंह नेगी पुत्र कलम सिंह नेगी, ग्राम नाला, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग उम्र 27 वर्ष
2 उत्तम लाल पुत्र श्री सोहन लाल निवासी मस्ता, नाला, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग उम्र 26 वर्ष
3 अमित शाह पुत्र किशोरी लाल निवासी नारायणकोटि, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग उम्र 28 वर्ष

तददिवस को घायल व्यक्ति का विवरण वर्तमान समय में देहरादून में उपचाराधीन .धर्मेन्द्र निवासी मूसाढुंग, जिला रुद्रप्रयाग

तददिवस को घटना में मृतकों का विवरण .
1 मदन पुत्र मोहन सिंह निवासी मूसाढुंग, जिला रुद्रप्रयाग
2 हरवीर पुत्र पूरण सिंह निवासी मूसाढुंग, जिला रुद्रप्रयाग

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण.
1. प्रभारी निरीक्षक श्री योगेन्द्र सिंह गुसाई थाना अगस्त्यमुनि।
2. उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट थाना अगस्त्यमुनि।
3. उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह थाना अगस्त्यमुनि।
4. उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह नेगी एसओजी रुद्रप्रयाग।
5. उपनिरीक्षक दिनेश सती. कोतवाली रुद्रप्रयाग।
6. आरक्षी अजय कुमार.थाना अगस्त्यमुनि।
7. आरक्षी रविन्द्र सिंह.एसओजी रुद्रप्रयाग।
8. आरक्षी राहुल.एसओजी रुद्रप्रयाग
9. आरक्षी पंकज राणा।
10.आरक्षी अनूप लिंगवाल
11. आरक्षी चालक संतोष सिंह।

इस सम्पूर्ण पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग द्वारा ₹ 10000ध्. नगद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है।

Share225SendTweet141
Previous Post

पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस कार्मिक को दी गयी विदाई

Next Post

वन्य जीव सप्ताह का कार्यक्रम रुद्रप्रयाग डीएफओ कार्यालय में स्कूली बच्चों के साथ किया साझा

Related Posts

उत्तराखंड

सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत उत्सव है जगन्नाथ रथ यात्रा

July 25, 2026
6
उत्तराखंड

एक बड़ा शिकारी बना महान वन्य जीव संरक्षक

July 25, 2026
7
उत्तराखंड

टिहरी राजशाही के ताबूत में आखिरी कील साबित हुई श्रीदेव सुमन की शहादत

July 25, 2026
5
अल्मोड़ा

शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा* *निरंकुश सत्ता के सामने कभी नहीं झुके अमर शहीद

July 25, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: एसएफआई ने तहसील मुख्यालय तक निकाला मार्च

July 25, 2026
17
उत्तराखंड

स्व. मांगेराम अग्रवाल का समाज और राष्ट्र के प्रति योगदान अविस्मरणीय: कोश्यारी

July 25, 2026
33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67714 shares
    Share 27086 Tweet 16929
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45786 shares
    Share 18314 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38070 shares
    Share 15228 Tweet 9518
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत उत्सव है जगन्नाथ रथ यात्रा

July 25, 2026

एक बड़ा शिकारी बना महान वन्य जीव संरक्षक

July 25, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.