रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी /रुद्रप्रयाग
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए बड़ी खुशखबरी, जनपद रुद्रप्रयाग के नरकोटा मे मैक्स कम्पनी ने किया 2 किलोमीटर मुख्य टनल का ब्रेक थ्रू,पहाड़ो मे रेल पहुंचाने का सपना जल्द साकार होने जा रहा हैँ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट चार धाम योजना के ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन में पैकेज 7A के पोर्टल 2 में पहली मुख्य टनल का आज ब्रेक थ्रो किया गया।यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि पूरी परियोजना में यह पहली मुख्य टनल है जिसका निर्माण कार्य सबसे पहले और इतनी जल्दी पूरा हो गया। इस सफलता मे लगभग 500 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं जो दिन-रात कड़ी मेहनत से इस कार्य को कर रहे हैं।
आपको बताते चले कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 125 किमी के अंतर्गत मैक्स कम्पनी 7 किमी के दायरे में काम कर रही हैँ, मैक्स कम्पनी ने पहले एस्केप टनल और आज 2 किलोमीटर मेन टनल का ब्रेक थ्रू कर टनल को आर-पार किया है।
*मैक्स इँफ्रा के जीएम राजेश कुमार ने बताया कि पूरी रेल परिरयोजना के अंतर्गत यह पहला ब्रेक थ्रू रुद्रप्रयाग के नरकोटा-खांखरा के बीच 2 किलोमीटर मे पूर्ण किया गया है,जिसमे कम्पनी के 500 से अधिक इंजीनियर,एक्सपर्ट,ओर वर्करों की सामूहिक कठिन मेहनत से आज यह मुख्य टनल का कार्य पूर्ण हुआ हैँ,इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैँ.साथ ही कम्पनी के सभी कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए “भारत माता की जय”,के नारे भी लगाये.*
इस मौके पर जनरल मैनेजर राजेश कुमार,प्रोजेक्ट मैनेजर विनय खेतरपाल,एचआर राजेंद्र भंडारी, लाइजनिंग अधिकारी पाठक सहित सभी अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।












