• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

गांव-गांव तक चलाएंगे कोरोना संक्रमण मुक्ति का अभियानः कर्नल कोठियाल

29/05/21
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
162
SHARES
203
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून। कोरोना संकट के चलते आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर सेवा अभियान में जुट गए हैं। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने आप प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें प्रभारी दिनेश मोहनिया के साथ आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल सहित आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली मौजूद रहे। आप प्रभारी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए आप पार्टी लोगों को जागरुक करने के साथ उनके इलाज की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अब आप पार्टी प्रदेश में एक नया अभियान शुरु करने जा रही है, हर गांव कोरोना मुक्त अभियान, इस अभियान के तहत प्रदेश के हर गांव में आप पार्टी ऑक्सीजन जांच केन्द्र खोलेगी।

उन्होंने बताया कि दूसरी लहर ने शहरों के साथ अब गांवों को भी अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों में लगातार संक्रमण फैलता जा रहा है। इसलिए आप पार्टी कोरोना की दूसरी लहर के बचाव के साथ ही तीसरी लहर से बचाव की भी तैयारियों में जुट गई है। आप प्रभारी ने बताया कि इस गंभीर महामारी से निपटने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है। पार्टी अब प्रदेश के गांव.गांव पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने का अभियान शुरू करने जा रही है। जिसके तहत आज हर गांव कोरोना मुक्त अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत आप पार्टी के 10,000 कार्यकर्ता इस मुहिम का हिस्सा बनते हुए लोगों की सेहत की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्यकर्ता छोटी छोटी टीमों का हिस्सा बनेंगे। जो गांव.गांव जाकर कर प्रत्येक व्यक्ति की ऑक्सीजन लेवल और थर्मल स्कैनिंग जांच करेंगे। इसके लिए हर टीम को ऑक्सीमीटर, मेडिकल किट और आईआर थर्मामीटर उपलब्ध कराए गए हैं।

आप प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम कोरोना रोकथाम के लिए हर परिवार को मेडिकल किट मुहैया करवाएगी। साथ ही हर गांव में एक.एक ऑक्सीमीटर और आईआर थर्मामीटर भी दिया जाएगा, जो निकट भविष्य में भी लोगों के काम आ सके। आप प्रभारी ने बताया कि पहाडों में डाॅक्टर और स्वास्थय सेवाओं की कमी के कारण लोगों को स्वास्थय लाभ नहीं मिल पाता, जिस वजह से पार्टी ने प्रत्येक गांव में ऑक्सीजन जांच केन्द्र खोलने जा रही है। इसके पहले चरण में हर विधानसभा के 50 गांवों में इस अभियान की शुरुआत की जायेगी। इसके अलावा पार्टी द्वारा सेनिटाइजेशन का काम भी गांवों में युद्धस्तर पर किया जाएगा।

इस दौरान आप के वरिष्ट नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा जिस तरह देश के दुश्मन के खिलाफ सरहद पर वीर जवान चट्टान की तरह खड़े रहते हैं, उसी तरह कोरोना रूपी दुश्मन, जो कि गांव.गांव पहुंचता जा रहा है, के खिलाफ भी खड़े होने की जरूरत है। इसी संकल्प के साथ आप के 10,000 कार्यकर्ता गांव.गांव जाकर लोगों की ऑक्सीजन और थर्मल स्कैनिंग की जांच करेंगे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी हर विधान सभा में आइसोलेशन सेंटर भी खोलेगी जिनमे ऑक्सीमीटर, आईआर थर्मामीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर व कॉन्सेंट्रेटर की पर्याप्त व्यवस्था होगी, ताकि कोरोना मरीजों को तत्काल उपचार दिया जा सके।

कर्नल कोठियाल ने कहा ये वक्त मानव सेवा का वक्त है और ऐसे समय में आप पार्टी का हर कार्यकर्ता इस महामारी में प्रदेश की जनता के साथ खडा है और निःस्वार्थ भाव से देवभूमि की जनता की सेवा में जुटा हुआ है। प्रदेश के हर विधानसभा में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोरोना संक्रमितों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल सेनि. अजय कोठियाल ने देहरादून में 20 बेड का मिनी मिलिट्री कोविड अस्पताल खोलकर कोरोना मरीजों की मदद तो काशीपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली अपने खर्चे से प्रशासन के साथ 20 बेड का कोविड सेंटर चला रहे हैं। जिनमें कोरोना संक्रमितों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर मेडिकल किट, सेनिटाइजेशन, ऑक्सीमीटर, ऑटो एंबुलेंस के जरिए जरूरतमंदों को हर संभव मदद उपलब्ध करवा रहे हैं। कहीं कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है, तो कहीं जरूरतमंदों तक भोजन और अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई जा रही हैं। कहीं पार्टी कार्यकर्ता निजी वाहनों के जरिए बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं तो कहीं मरीजों के लिए दवा, इंजेक्शन, आईसीयू बेड आदि का इंतजाम कराने में भी लगे हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता इस सेवा में जी जान से जुटा हुआ है और ये सेवा तक तक पार्टी जारी रखेगी जब तक कोरोना से जंग जीतकर प्रदेश के हालात सामान्य नहीं हो जाते।

Share65SendTweet41
Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया 52.37 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास

Next Post

जिलाधिकारी ने राशन गोदाम और दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Related Posts

उत्तराखंड

छात्रसंघ चुनाव: डोईवाला महाविद्यालय में छह पदों के लिए 19 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

September 24, 2026
6
उत्तराखंड

चारधाम के पर्यावरण पर गंभीर दबाव बढ़ गया

September 24, 2026
4
उत्तरकाशी

बाहर होंगे चीन सीमा से सटे नेलांग व जादूंग गांव

September 24, 2026
4
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

September 24, 2026
4
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण

September 24, 2026
4
उत्तराखंड

लद्दाख की तीन ऊंची चोटियों पर फहराया परचम

September 24, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67747 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

छात्रसंघ चुनाव: डोईवाला महाविद्यालय में छह पदों के लिए 19 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

September 24, 2026

चारधाम के पर्यावरण पर गंभीर दबाव बढ़ गया

September 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.