• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

विज्ञान के क्षेत्र में महिलाएं आएं आगेः डा. गीता खन्ना

12/02/22
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
119
SHARES
149
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून। अर्न्तराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के सुअवसर पर स्पेक्स देहरादून एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में सनराइज एकेडमी में ग्रासरूट एवेयरनेस एण्ड टेक्निीकल इंस्टीट्यूट गति संस्था व मंथन संस्था के सहयोग से उत्तराखंड में प्रथम महिला विज्ञानी सम्मान समारोह 2022 का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को विज्ञान के क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले, भागीदारी के लिए पूर्ण और समान रूप से बढ़ावा देने एवं विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की समान सहभागिता और भागीदारी सुनिश्चित करने और इन क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं और बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रोत्साहन देना है। जिसमें उत्तराखंड राज्य से वह महिलाएं जिन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से समाज में विज्ञान को संचारित करने का कार्य किया है, को स्पेक्स द्वारा विज्ञान संचारक सम्मान .2022 द्वारा सम्मानित किया गया।

स्पेक्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं विज्ञान दिवस पहली बार राज्य में मनाया जा रहा है, स्पेक्स विगत तीन दशको से विज्ञान संचार के क्षेत्र में मूख्य भूमिका निभा रहा है तथा समय.समय पर विज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहित व सम्मानित करता रहा है, इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य में विज्ञान लोकव्यापीकरण के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को 11 फ़रवरी, 2022 को विज्ञान संचारक सम्मान.2022 से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्य की मुख्य अतिथि डॉ0 गीता खन्ना अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग, डॉ अनीता रावत निदेशक, उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान केंद्र डॉ अपर्णा शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् देहरादून, डॉ आरती दीक्षित, प्राचार्या दयानंद वोमेन्स ट्रेनिंग कॉलेज देहरादून, श्रीमती मोना बाली प्राध्यापिका अंग्रेजी नारी शिल्प मंदिर महिला इन्टर कॉलेज, श्रीमती पूजा पोखरियाल प्रबंध संचालक सनराइज एकेडमी, श्रीमती गुडडी देवी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत श्रीमती नीतू तोमर प्राधानाचार्या सनराइज एकेडमी द्वारा किया गया, कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती मोना बाली, प्राध्यापिका अंग्रेजी नारी शिल्प मंदिर महिला इन्टर कॉलेज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया गया की यह दिवस वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के तौर पर अपनाया गया था । इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी । यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र महिला द्वारा इसको लागू किया गया । इसमें सरकारी एजेंसियों और संस्थानों के साथ.साथ नागरिक समाज का भी साथ रहा ताकि महिलाओं और बालिकाओं को विज्ञान के क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले, भागीदारी के लिए पूर्ण और समान रूप से बढ़ावा दिया जा सके।

विश्व भर में 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला और बालिका विज्ञान दिवस मनाया जाता है । इस दिन को मनाये जाने की वजह एक अध्य्यन भी रही । 14 देशों में कराए गए अध्ययन से पता चलाए कि विज्ञान से जुड़े क्षेत्र में बैचलर्स डिग्री, मास्टर्स डिग्री और डॉक्टर्स डिग्री करने वाली महिला छात्राओं का प्रतिशत पुरुषो की अपेक्षा कम है यूनेस्को के आंकड़ों के वर्ष 2014-16 के अनुसार, लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं उच्च शिक्षा में एसटीईएम से संबंधित क्षेत्रों का चयन करती हैं। इस क्षेत्र में महिलाएं और बालिकाएं भी आगे बढ़ सकें इसलिए इस दिन को मनाया जाता है ।
डॉ पारुल सिंघल ने अपने व्याखान में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं के योगदान पर चर्चा की। उत्तराखंड राज्य से सम्मान हेतु जिन महिलाओं का चयन किया गया वे सभी विज्ञान के अलग.अलग क्षेत्रों से सम्बंधित है एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से समाज को अपनी सेवाओं से लाभान्वित कर रही हैं। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में जानीमानी समाज सेवी एवं बाल विशेषज्ञ एवं बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ0 गीता खन्ना मुख्य अतिथि के तौर पर रही उन्होनें सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, मेडिकल के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। सभी लिंग जाति के लोगों को बिना किसी भेद.भाव के एक दूसरे को परस्पर प्रोत्साहित करना चाहिए। इसके पश्चात डॉ अनीता रावत निदेशक, उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान केंद्र देहरादून द्वारा अपने विचारों को रखा गया उन्होनें कहा 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाना एक नई दिशा देगा हम हमेशा ईश्वर के नारी स्वरूप की पूजा करते हैं लेकिन हम अपने आस.पास महिलाओं के प्रति बहुत कम मात्रा में संवेदनशील है महिलाओं को स्वयं के भीतर की शक्ति को खोजना होगा। उन्होने सतत् विकास लक्ष्यों को पूरा करने में महिलाओं के महत्व पर चर्चा की और उन्होनें इस दिवस पर सभी से यह प्रण लेने के लिए कहा की अपने भीतर के दीपक को प्रज्जवलित कर आगे बढना चाहिए।

डॉ अपर्णा शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् देहरादून, वैज्ञानिक बनने की अपनी यात्रा सांझा करते हुए बताया कि जैसे हर सफल पुरूष के पीछे एक महिला का हाथ होता है वैसे ही हर महिला के पीछे एक पुरूष की भूमिका भी होती है जो आपको हर दम सहयोग प्रदान करते है एवं आप पर भरोसा रखते है। डॉ आरती दीक्षित, प्राचार्या, दयानंद वोमेन्स ट्रेनिंग कॉलेज, देहरादून ने बच्चों को सम्बोधित कर कहा कि आप अपने सहपाठियों को हमेशा प्रोत्साहित करें।
उत्तराखंड की प्रथम महिला जो वैज्ञानिक विधि से ई. कचरा न्यूनीकरण कर रोजगार प्राप्त कर रही ई.कचरा न्यूनीकरण केंद्र, भोगपुर की संचालिका श्रीमती गुड्डी देवी सम्मिलित हैं। गुड्डी देवी वह महिला है जिन्हें विज्ञान का कोई तकनीकी ज्ञान नहीं था न ही वह ज्यादा शिक्षित महिला है बावजूद इसके उन्होंने विज्ञान से सम्बंधित तकनीकी ज्ञान को प्राप्त कर अपने लिए स्वरोजगार का मार्ग इसी में चुना इनके द्वारा डोईवाला विकासखंड के अधिकांश क्षेत्रों से एलईडी के खराब बल्ब, ट्यूबलाइट्स, झालरे व अन्य उपकरण रिपेरिंग के लिए आते हैं जिन्हें उनके द्वारा बहुत ही कम खर्चे में रिपयर किया जाता है देखा जाए तो गुड्डी देवी द्वारा ई. कचरे का वैज्ञानिक विधि द्वारा निस्तारण किया जा रहा है यह उनके क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर रही हैं ।

इस कार्यक्रम में कोविड.19 महामारी के विषय में विशेष जानकारी सत्र भी संचालित किया गया जिसमे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में रसोई की भूमिका एवं ऐसे औषधि पौंधे जो घर में आसानी से उगाये जा सकते हैं से इम्युनिटी गार्डन के विषय में स्पेक्स से डॉ० पारुल सिंघल द्वारा अपने व्याखान में बताया गया इसके साथ ही स्पेक्स से श्री नीरज उनियाल एवं कुमारी चंद्रा आर्य द्वारा सेनिटाइज़र बनाना, जाँच करना एवं मास्क का सही प्रयोग व रख दृरखाव के विषय पर विद्यार्थियों व अतिथियों को बताया गया। अंत में श्रीमती मोना बाली ने सभी आए हुए अतिथियों का कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सौम्या डबराल, राहुल मौर्य, अशोक कुमार, संजीव गुप्ता मंथन एवं गति संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमारी शिवांगी सिंह अध्यापिका सनराइज एकडमी द्वारा किया गया।

Share48SendTweet30
Previous Post

जन समर्थन मांगने के लिए घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी

Next Post

रुद्रप्रयाग जिले की 18 दूरस्थ क्षेत्रों को जाने वाली पोलिंग पार्टियों को किया रवाना

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

August 9, 2026
9
उत्तराखंड

डिब्बे में फंस गया विशाल मॉनिटर लिजर्ड का सिर, शिक्षिका और युवक ने बचाई जान

August 9, 2026
9
उत्तराखंड

समय के साथ उधड़ने लगी हथकरघे से बुनी विरासत

August 9, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाला: साईं सृजन पटल ने मनाया द्वितीय स्थापना दिवस

August 9, 2026
15
उत्तराखंड

डोईवाला: जेसीबी की मदद से सोंग नदी पर फिर तैयार किया अस्थायी बांध

August 9, 2026
22
उत्तराखंड

देहरादून एयरपोर्ट की जिप्सम फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

August 9, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67718 shares
    Share 27087 Tweet 16930
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45787 shares
    Share 18315 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38074 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

August 9, 2026

डिब्बे में फंस गया विशाल मॉनिटर लिजर्ड का सिर, शिक्षिका और युवक ने बचाई जान

August 9, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.