• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

श्रीनगर में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया जन संवाद

21/12/21
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
114
SHARES
143
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

श्रीनगर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बिरला कैम्पस श्रीनगर में आयोजित ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधियों हेतु जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सतत विकास के लिए सुझाव कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्य महत्वपूर्ण होता है। वह समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति से जुड़ा होता है, वह उनके हितों में लगातार कार्य करते हैं। सभी प्रधानगण, जनप्रतिनिधि मनोयोग के साथ कार्य करें। कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कहा कि सभी ने कोरोना काल में बेहतर कार्य किया है, उन्हें सरकार कोरोना वरियर्स के रूप में सम्मानित कर रही है। कहा कि पंचायती राज व्यवस्था और सुदृढ़ हो इसके लिए व्यवस्था बना रहे हैं। समस्त ग्राम सभाओं में ओपन जिम हेतु शासनादेश जारी कर धन आवंटित किया गया है। जिसके तहत हर ब्लॉक के एक-एक गांव को पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकासखंडों से आए करीब 400 प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। राज्य जब 25वां स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब चिर युवा उत्तराखंड सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा।

उन्होंने कहा हमारी सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य रखा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 सालों के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, लोगों की राय एवं संवाद, विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है, उन्होंने कहा कि इसके आधार पर विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सीएम धामी ने कहा 25 साल में उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए विकल्पों रहित संकल्प के मंत्र के साथ सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी। सरकार ने लगभग 500 फैसले लिए है, जिनका वित्तीय प्रबंधन कर आकलन किया जा रहा है। सरकार जो घोषणा करेगी, उनका शासनादेश भी जारी करेगी, साथ ही हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है उन्होंने कहा कि हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य करेंगे। सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के उद्देश्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के तहत केदारपुरी का पुनर्निर्माण कार्य, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण तथा ऑल वेदर सड़क मार्ग निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पीआरडी जवानों, उपनल कर्मियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है. साथ ही कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। साथ ही सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार कार्य कर ही है हमारा उद्देश्य है कि युवा रोजगार देने वाला बने। आपदा के दौरान सरकार एवं प्रशासन ने पूरी निष्ठा से कार्य किया। जिसके फलस्वरूप बड़े पैमाने पर होने वाले जानमाल के नुकसान से राज्य को बचाया।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में सरकार ने जितने भी काम किये उसको धरातल पर बनाये रखने का काम भी किया है। कहा कि कोरोना काल में प्रधानों का कार्य सराहनीय रहा है। कहा कि आजादी के बाद पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ रखा तो हमारी सरकार द्वारा रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत 211 ग्राम सभाओं में अभिनव प्रयास कर हर ग्राम सभा में 01-01 पुस्कालय खोले जाएंगे तथा फर्नीचर व पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के समस्त स्कूलों को चटाई मुफ्त किया गया है।

इस अवसर पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी जिला अधक्ष भाजपा संपत सिंह रावत जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी इला गिरी, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, अजयवीर सिंह, मुक्ता मिश्र, सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल, ईओ नगर पालिका प्रदीप बिष्ट, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, प्रधान संघ अध्यक्ष कमल रावत, प्रधान जयवीर रावत, मनीष बहुगुणा, शांति देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share46SendTweet29
Previous Post

भवाली में युवक की पत्थरों से कुचलकर की गई निर्मम हत्या, नग्नावस्था में बीच सड़क पर पड़ा मिला शव

Next Post

विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने की चर्चा

Related Posts

उत्तराखंड

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
18
उत्तराखंड

थराली में आयोजित होली मिलन समारोह

March 3, 2026
14
उत्तराखंड

सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

March 3, 2026
10
उत्तराखंड

24वीं उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप” में यूजेवीएन लिमिटेड के अभियंताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

March 3, 2026
44
उत्तराखंड

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

March 2, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67661 shares
    Share 27064 Tweet 16915
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.