• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उत्तराखंड में  बदलता मौसम या अंधाधुंध विकास!

22/12/24
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
95
SHARES
119
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उत्तराखंड में  बदलता मौसम या अंधाधुंध विकास!
डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला
उत्तराखंड में मानसून की वापसी के साथ ही बारिश का सिलसिला भी थम सा गया है. स्थिति यह है कि राज्य में पिछले कुछ महीनों से पर्वतीय जनपदों और मैदानी क्षेत्रों में लोग बारिश देखने तक के लिए तरस गए हैं. दिसंबर महीने में तो अब तक सामान्य से 90% तक बारिश कम रिकॉर्ड की गई है. बड़ी चिंता की बात यह भी है कि बारिश न होने के कारण वायुमंडल में पहले के पार्टिकल्स भी हवा में ही बने हुए हैं. जिसने पर्यावरण की सेहत को भी बिगाड़ा हुआ जलवायु परिवर्तन दुनियाभर में बहस का मुद्दा बना हुआ है. हालांकि इसके नुकसान को लेकर पिछले कई दशक से चर्चा चल रही है. लेकिन अब दुनिया भर में ही जलवायु परिवर्तन का बढ़ता असर नीति निर्धारकों और आम लोगों तक में चिंता को बढ़ा रहा है. इसके कारण मौसम में कई तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं. इन बदलावों ने कभी बाढ़ तो कभी सूखे जैसे हालात को भी पैदा कर दिया है. दरअसल, मॉनसून में जहां सामान्य से कई गुना ज्यादा बारिश हो रही है, तो वहीं मॉनसून के जाने के बाद उत्तराखंड में सूखा सा पड़ गया है. उत्तराखंड में मौसम के इस बदलते पैटर्न का वैज्ञानिक भी अध्ययन कर रहे हैं. उत्तराखंड में साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर पूरी तरह सूखा गुजर रहा है. इस महीने इक्का दुक्का बारिश या बर्फबारी के स्पेल देखे गए हैं. उसके बाद से ही उच्च हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर कहीं भी बारिश और बर्फबारी नहीं हो पाई है. इस स्थिति के कारण मौसम विभाग के आंकड़े भी बारिश की कमी को जाहिर कर रहे हैं. इस बार उत्तराखंड में दिसंबर महीने के दौरान अब तक सामान्य से भी 90 प्रतिशत तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. इतना ही नहीं मानसून जाने के बाद पिछले 3 महीनों में भी कुछ खास बारिश उत्तराखंड में नहीं हुई है. साल के आखिरी महीने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. मौसम विभाग आने वाले एक हफ्ते में भी बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं होने की बात कह रहा है. उधर दक्षिण से आने वाली हवाओं और चटख धूप के चलते पिछले 48 घंटे में तापमान में भी हल्की बढ़ोत्तरी हुई है. इस तरह देखा जाए तो दिसंबर महीने के आखिरी हफ्ते में पिछले कुछ सालों के दौरान जिस तरह की ठंड देखने को मिलती थी, फिलहाल तापमान में उस स्तर की कमी नहीं आई है. फिलहाल न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हुई है. राज्य में 24 घंटे पहले रात का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा है. पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड के लिहाज से दिसंबर में न्यूनतम तापमान साल 2017 में 18 दिसंबर को 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. हालांकि आने वाले दिनों में हल्की ठंडी हवाएं भी महसूस की जाएंगी, लेकिन बारिश होने के बाद ही तापमान में तेजी से कमी रिकॉर्ड की जा सकेगी. गंगोत्री और केदारनाथ धाम के अलावा ऊंचे क्षेत्रों में नदियों में पानी के जमने की तस्वीरें आई हैं. इस स्थिति के कारण उच्च हिमालय क्षेत्र के आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई तक भी बाधित हो रही है. इसके पीछे की वजह यह भी है कि पानी के पाइप में भी पानी जम रहा है. इससे कुछ जगहों पर पानी के पाइप फटने तक की भी जानकारियां आई हैं.खास बात यह है कि उत्तराखंड में गंगोत्री, हर्षिल, केदारनाथ और चमोली के उच्च इलाके और कुमाऊं में भी कुछ जिलों के उच्च क्षेत्र में तापमान -1 डिग्री से 10 डिग्री तक भी रिकॉर्ड हो रहे हैं. बारिश की कमी के कारण राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण प्रभावित हो रहा है. खास तौर पर दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले शहरों में प्रदूषण संकट बढ़ रहा है. दरअसल बारिश होने से पर्यावरण में फैले धूल के कण जमीन पर बैठ जाते हैं. इससे वातावरण में फैले प्रदूषण में कमी आती है. लेकिन देश भर में कई इलाकों में बारिश न होने के कारण इसका असर पर्यावरण पर भी पड़ रहा है. हालांकि सर्दी का मौसम आते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है. इस स्थिति से बारिश की बूंदे पर्यावरण को बेहतर स्थिति में लाती हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो हवा को शुद्ध करने के लिए बारिश की बेहद अहम भूमिका होती है. बारिश न होने से पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है. बारिश के अनियमित होने के कारण कहीं भी और कभी भी बरसात हो रही है, जिससे हिमालय क्षेत्र में पहाड़ और मिट्टी के नाजुक हिस्सों में भूस्खलन हो जाता है. ज्यादातर भूस्खलन उन स्थानों पर हो रहे हैं जहां अंधाधुंध निर्माण कार्य या सड़क निर्माण किया गया है. सड़क निर्माण के दौरान जब पहाड़ों की कटाई की जाती है या उनमें कंपन होता है, तो उनकी प्राकृतिक संरचना बाधित हो जाती है. इस स्थिति में पहाड़ बारिश के पानी का दबाव सहन नहीं कर पाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भूस्खलन होता है. मौसम परिवर्तन का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिंग है, जिससे लगातार मौसम के पैटर्न में बदलाव हो रहा है. इस स्थिति में कभी ज्यादा धूप, कभी अधिक बारिश, और समय पर बरसात का न होना एक वैश्विक समस्या बन गई है. वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग और भूस्खलन जैसी घटनाएं अप्राकृतिक और मानव-जनित हैं.विकास के प्रयासों का खामियाजा प्रकृति और मानव दोनों भुगतना पड़ रहा है। लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं।लेखक वर्तमान में दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।

Share38SendTweet24
Previous Post

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ पोखरी मेले का समापन

Next Post

निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी बसपा: सिंह

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: दरपान बोरा ने भाजपा से की टिकट की दावेदारी

October 18, 2026
90
उत्तराखंड

डोईवाला: पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

October 18, 2026
103
उत्तराखंड

डोईवाला: सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत

October 18, 2026
67
उत्तराखंड

लखवाड़ परियोजना की समयबद्ध पूर्णता को लेकर यूजेवीएनएल प्रबंधन सख्त, साप्ताहिक लक्ष्यों के साथ होगी प्रगति की समीक्षा

October 18, 2026
105
उत्तराखंड

डोईवाला: युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

October 18, 2026
62
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

October 18, 2026
12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67753 shares
    Share 27101 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: दरपान बोरा ने भाजपा से की टिकट की दावेदारी

October 18, 2026

डोईवाला: पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

October 18, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.