• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

थाना अगस्त्यमुनि में आयोजित की गई सामुदायिक संपर्क समूह की गोष्ठी

29/08/21
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
128
SHARES
160
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड पुलिस जनपद रुद्रप्रयाग के सभी थानों पर सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी का गठन है। समूह में सभी वर्ग के लोगों को शामिल कर समय-समय पर इनके साथ बैठक आयोजित कर इनकी समस्याएं, सुझाव आमंत्रित कर सम्बन्धित पुलिस थाने द्वारा किसी भी बड़े आयौजन, त्यौहार आदि से पहले अपने थाना क्षेत्र में गठित सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की जाती है।

इसी क्रम में आगामी जन्माष्टमी त्यौहार के दृष्टिगत आज पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु अभिनय चौधरी एवं थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान की थाना अगस्त्यमुनि पर सीएलजी सदस्यों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आज हुई गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों को जन्माष्टमी पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके सुझाव प्राप्त किए गए। लोगों द्वारा बताया गया कि अगस्त्यमुनि में बाजार संकरा होने के कारण स्थानीय बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है।

इस पर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा बताया गया कि कस्बे की जाम की समस्या स्थानीय लोगों के सहयोग से ही निस्तारित की जा सकती है। इस हेतु स्थानीय लोग तथा टैक्सी यूनियन स्वयं प्रयास कर सकते हैं कि वाहन सही ढंग से पार्क किये जाएं। इस अवसर पर मुख्य मार्गों के अतिरिक्त लिंक मार्गों पर भी यातायात के नियमों का पालन कराए जाने एवं अन्य कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया गया, पुलिस के स्तर से अवगत कराया गया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत ऑपरेशन मर्यादा के तहत लिंक मार्गों का भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और इस कार्यवाही को लगातार किया जाएगा।

कतिपय सदस्यों द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन न होने पर चिंता जताई गईए अगस्त्यमुनि पुलिस के स्तर से अवगत कराया गया कि पुलिस द्वारा नियमित रूप से बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है, स्थानीय लोग तथा मकान मालिक भी सामने आयें और जो किराएदार उनके द्वारा रखे गए हैं, उनका सत्यापन अवश्य कराएं। पुलिस द्वारा भी यह कार्य अभियान के तौर पर किया जा रहा है। उपस्थित सदस्यों द्वारा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा की सराहना की गई तथा इसे निरंतर चलाए जाने की अपेक्षा की गई। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर की गईएपुलिस के स्तर से इस ओर लगातार कार्यवाही की जा रही है और इसमें स्थानीय लोगों के सहयोग की भी आवश्यकता जताई गई कि इस प्रकार के कार्यों में लिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस तक अवश्य देंएताकि प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

उपस्थित सदस्यों से अपील की गई कि वह भी अपने स्तर से लोगों को नशे एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक करें। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को उत्तराखंड पुलिस ट्रेफिक आई एप के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि अब आप भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान कर सकते हैं। ऐसा करने वाले लोगों का नाम, पता इत्यादि गुप्त रखा जाएगा तथा पुलिस का सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल थाने पर दिये जाने की अपेक्षा की गई।

वर्तमान समय में साइबर सम्बन्धी अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही हैएफेक कॉल्सएफेक प्रोफाइल तथा फर्जी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से लोगों को ठगे जाने की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे अपराधों की सूचना निकटवर्ती पुलिस स्टेशन में जरूर दें।

साइबर सम्बन्धी अपराधों के निराकरण हेतु साइबर हेल्पलाइन नं 155260 पर कॉल किए जाने तथा इस नम्बर का और अधिक प्रचार प्रसार किए जाने हेतु उपस्थित सदस्यों को बताया गया। इस अवसर पर स्थानीय व्यापार संघ अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सभासद गण अन्य सीएलजी सदस्य, थाना अगस्त्यमुनि का स्टाफ उपस्थित रहा।

Share51SendTweet32
Previous Post

राष्ट्रीय खेल प्रतिभावान स्कूली खिलाड़ियों व प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों का सम्मान

Next Post

उदयीमान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाएगीः मुख्यमंत्री

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

September 23, 2026
25
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

September 23, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला: रास्ता भटकी चार वर्षीय बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

September 23, 2026
43
उत्तराखंड

पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर है लाल चावल

September 23, 2026
4
उत्तराखंड

हिमालय सिर्फ हवा-पानी का खजाना नहीं है 44.6 फीसदी वनस्पतियों की प्रजातियां भी हैं उत्तराखंड में

September 23, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला: शिविर में 400 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने कराया पंजीकरण

September 23, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67746 shares
    Share 27098 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

September 23, 2026

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

September 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.