डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डोईवाला महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पीआरडी जवान की तैनाती की मांग की है। इस संबंध में एबीवीपी की नगर एवं कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित डंगवाल ने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि बाहरी तत्वों के महाविद्यालय परिसर में प्रवेश को रोकने और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीआरडी जवान की तैनाती आवश्यक है।
भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी अभिनव गोपाल राणा ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महाविद्यालय में ठोस व्यवस्था की जानी चाहिए।
वही, अंशुल कृषाली ने कहा कि लंबे समय से डोईवाला डिग्री कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान की तैनाती से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सकेगी।











