हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
श्री नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग थराली -देवाल-वांण राजमार्ग संख्या 90 में देवाल बाजार क्षेत्र में गुणवत्ता के साथ हाटमिक्स का कार्य किए जाने एवं बाजार क्षेत्र के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल लगाएं जाने पर देवाल के जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग थराली का आभार व्यक्त किया।
रविवार को देवाल बाजार में हाटमिक्स के तहत सेकेंड कोट का कार्य किया गया।इस मौके पर व्यापक संघ देवाल के व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान हाटमिक्स के कार्य को बे रोक-टोक करने के लिए पूरी तरह से बंद रखे। हाटमिक्स के दौरान ही लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने देवाल पहुंच कर हाटमिक्स की गुणवत्ता का निरीक्षण किया, और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान देवाल की ग्राम प्रधान कविता मिश्रा, व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, भाजपा आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नरेन्द्र सिंह बिष्ट,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनायक मिश्रा, कांग्रेस ब्लाक महामंत्री राकेश मिश्रा आदि ने ईई से मुलाकात कर किए जा रहे हाटमिक्स के कार्य एवं अन्य कार्यों की सराहना की।इस मौके पर लोनिवि के सहायक अभियंता एमसी जोशी,अवर अभियंता डीएस बधानी, सुरेंद्र रावत, मोहित मिश्रा, निर्माण कंपनी के प्रबंधक विनित राठी आदि ने भी ईई को आवश्यक जानकारियां दी।इस मौके पर ईई श्री डोगरा ने बताया कि देवाल बाजार क्षेत्र के दोनों ओर सीलन भरी सड़क को देखते हुए इंटरलॉकिंग टाइल लगाएं जाने का कार्य भी प्रगति पर हैं और बाजार क्षेत्र के अलावा पूरे सड़क पर नालियों, सुरक्षा वालों, पुलियों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।














