हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली /देवाल। पर्यटन नगरी लोहाजंग में आगामी 23 से 27 तक आयोजित होने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय शेर सिंह दानू स्मृति सांस्कृतिक औधोगिक एवं पर्यटन विकास मेले की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में पूरानी कार्यकारणी के कार्यों पर विश्वास व्यक्त करते हुए उसे यथावत रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
स्मृति आयोजन स्थल लोहाजंग में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुरी कार्यकारणी को यथावत रखें जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद बैठक में पिछले आयोजन के आय-व्यय को प्रस्तुत किया गया।जिस पर सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में तय किया गया कि अतिथियों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण कमेटी का गठन किया गया। बताया गया कि इस बार भी मेले में स्थानीय स्कूल, कालेजों,महिला मंगल दलों के अलावा प्रदेश की प्रसिद्ध सांस्कृतिक दलों के साथ ही गायक, गायिकाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व0 रामचन्द्र उनियाल की स्मृति में मेले में खेल,कूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी विभागों, सहकारी समितियों व संस्थाओं को स्टाल लगवाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मेले में लक्की ड्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। बैठक में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कै० मेहरबान सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, सचिव खड़क सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष भुवन बिष्ट, प्रबंधक बख्तावर सिंह बिष्ट, संरक्षक प्रद्युम्न सिंह पुजारी, प्रचार सचिव प्रकाश चन्द्र कुनियाल, क्रीड़ा सचिव बच्ची राम,सह संरक्षक कै०दुली राम, संस्थापक सदस्य राजेंद्र प्रसाद कुनियाल,खड़क सिंह दानू,अल्ट्रा रेसर कलम सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह दानू, जयवीर राणा, दर्शन दानू, रणजीत सिंह पटवाल, अजीत नेगी, मोहन राणा,कलम सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।














